Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 14 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

BGT 2024-25 के लिए केएल राहुल समेत भारतीय खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं

Social Media Trends
Social Media Trends

भारत ने 13 नवंबर, बुधवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए मुकाबले में 11 रनों से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 220 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका सिर्फ 208 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज मे 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। मेन इन ब्लू की जीत के बाद दिग्गज क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर टीम को शुभकामनाएं दीं।

वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी आईसीसी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। वहीं बाबर आजम शीर्ष पर बरकरार हैं। इस तरह बॉलिंग और बैटिंग रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी टॉप पर हैं।

भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उसे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से वह सुर्खियों में है। इस बीच केएल राहुल समेत भारतीय खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

इसके अलावा दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों ने 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी और अपने बच्चों संग तस्वीरें साझा की।

 

 

 

close whatsapp