टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को आप सब भूले तो नहीं ना?
इस समय किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।
अद्यतन - Aug 18, 2022 4:07 pm

टीम इंडिया में डेब्यू करने के साथ ही कुछ खिलाड़ी धमाकेदार खेल दिखाते हैं, इस सूची में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ नाम भी आता है। जहां इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया की जर्सी पहनते ही डेब्यू मैच में जमकर रन निकाले थे, लेकिन अब ये खिलाड़ी भारतीय टीम के आस-पास भी नजर नहीं आता है।
बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का डेब्यू याद है आपको?
बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सबसे पहले साल 2018 में टेस्ट प्रारूप में डेब्यू किया था, उनका ये डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था और अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शॉ ने शानदार शतक लगा दिया था। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी बनाए और पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच भी बने।
स्कूल क्रिकेट से रिकॉर्ड बनाते आ रहे हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ
जी हां, टीम इंडिया का ये युवा बल्लेबाज स्कूल समय से रनों का रिकॉर्ड खड़ा कर रहा है, रनों का पहाड़ खड़ा करने का काम पृथ्वी शॉ ने 14 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था, जो टीम इंडिया में आने तक जारी रहा।
वापसी के लिए शॉ मुंबई में कर रहे हैं कड़ी मेहनत
*इस समय किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं बल्लेबाज पृथ्वी शॉ।
*ऐसे में वो ज्यादातर समय मुंबई में अपने घर पर समय बिता रहे हैं।
*इस दौरान वो बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस भी करने में लगे हैं।
*जिसे लेकर हर दिन वो इंस्टा स्टोरी करते रहते हैं साझा।
जमकर दौड़ लगाने में लगे हुए शॉ इन दिनों

सफेद गेंद के प्रारूप में भी रह गए पीछे
शॉ धीरे-धीरे टेस्ट टीम से बाहर हुए, फिर सफेद गेंद के प्रारूप में भी उनको मौके मिलने बंद हो गए और अपने करियर में इस खिलाड़ी ने अभी तक टीम इंडिया से 6 वनडे और 1 टी-20 मैच खेला है।