विराट कोहली की कॉपी कर रहे हैं पृथ्वी शॉ, इंस्टा स्टोरी के जरिए ना जाने कौनसा दुख बता रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली की कॉपी कर रहे हैं पृथ्वी शॉ, इंस्टा स्टोरी के जरिए ना जाने कौनसा दुख बता रहे हैं!

वायरल हुई बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की नई इंस्टाग्राम स्टोरी।

Prithvi Shaw And Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Prithvi Shaw And Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ क्रिकेट के मैदान पर कम और सोशल मीडिया की दुनिया पर ज्यादा नजर आते हैं, जहां ये खिलाड़ी हर दिन की अपडेट अपने फैन्स को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए देता है। लेकिन इस बार की इंस्टा स्टोरी में शॉ ने अपना कुछ दुख दिखाने की कोशिश की है और ये इंस्टा स्टोरी काफी वायरल भी हो रही है।

पृथ्वी शॉ गर्लफ्रेंड के साथ आने लगे हैं नजर

टीम इंडिया के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अब शायद अपने रिलेशनशिप को फैन्स के सामने लाना चाहते हैं, इसके चलते हाल ही में शॉ अपनी गर्लफ्रेंड Nidhi Tapadia के साथ नजर आए थे। जहां ये कपल कुछ दिनों पहले IIFA अवॉर्ड्स में पहुंचा था और यहां से दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

विराट की तरह इंस्टा स्टोरी लगा रहे हैं पृथ्वी शॉ भी

*वायरल हुई बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की नई इंस्टाग्राम स्टोरी।
*इस स्टोरी में लिखा है काफी तंज भरा एक संदेश।
*अब फैन्स शॉ की इस स्टोरी को गर्लफ्रेंड Nidhi Tapadia से जोड़ रहे हैं।
*क्या शॉ और Nidhi Tapadia के रिश्ते में कोई दिक्कत आ गई है।

पृथ्वी शॉ ने लगाई है ये वाली इंस्टाग्राम स्टोरी

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है ये खिलाड़ी

इस समय किसी भी पुराने खिलाड़ी के लिए टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल लग रहा है, जिसका कारण है मौजूद खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन। वहीं शॉ भी टीम इंडिया में फिर से अपनी जगह पक्की करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां इन दिनों वो जमकर अभ्यास कर रहे हैं और आने वाले घरेलू सत्र के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज के लिए शॉ की भारतीय टीम में वापसी हुई थी, लेकिन हार्दिक की कप्तानी में ये खिलाड़ी अंतिम 11 में नहीं खेल पाया था।

अभ्यास के पोस्ट भी शेयर करते रहते हैं शॉ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRITHVI PANKAJ SHAW (@prithvishaw)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp