ट्विटर प्रतिक्रियाएं: सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा के शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की विशाल जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा के शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड पर दर्ज की विशाल जीत

सूर्यकुमार यादव को दूसरे T20I में तूफानी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Indian Cricket Team (Image Source: BCCI Twitter)
Indian Cricket Team (Image Source: BCCI Twitter)

सूर्यकुमार यादव के धमाकेदार शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारत ने 20 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 65 रनों से मात देकर तीन मैचों की T20I सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। आपको बता दें, इस T20I सीरीज का पहला मैच 18 नवंबर को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

इस बीच, भारतीय गेंदबाजों ने 192 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए शुरुआत से ही शानदार गेंदबाजी की। इस मैच में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को ही सफलता मिली, जहां भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज को किफायती गेंदबाजी करते हुए क्रमशः एक और दो विकेट मिले, वहीं बीच के ओवरों में स्पिनरों ने विकेट चटकाए।

जब दीपक हुड्डा न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूट पड़े

चोट से वापसी के बाद वाशिंगटन सुंदर के लिए शुरुआत मुश्किल रही, लेकिन वह अपने दो ओवरों में एक विकेट लेने में कामयाब रहे, हालांकि उन्होंने 24 रन बहा दिए। हालांकि, दीपक हुड्डा बे ओवल में बल्ले से कोई योगदान नहीं दे पाए, लेकिन उन्होंने गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय ऑलराउंडर ने 17 गेंदों में 10 रन गंवाकर चार विकेट चटकाए, और टीम इंडिया को यह मैच 65 रनों से जीतने में मदद की।

आपको बता दें, युजवेंद्र चहल ने भी इस मैच में शानदार गेंदबाजी की, लेग-स्पिनर ने अपने चार ओवरों के कोटे में 26 रन देकर दो विकेट लिए और भारत की जीत में अपना योगदान दिया। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 61 रन बनाए। इससे पहले, सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 51 गेंदों में अपना दूसरा शतक (111*) लगाकर भारतीय क्रिकेट टीम को कीवी टीम के सामने 191 रनों का विशाल लक्ष्य रखने में मदद की थी।

वहीं, टिम साउदी (3/34) ने मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए। बता दें, सूर्यकुमार यादव को तूफानी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस T20I सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच नेपियर में 22 नवंबर को खेला जाएगा।

यहां देखिए न्यूजीलैंड पर भारत की विशाल जीत पर कैसी रही ट्विटर प्रतिक्रियाएं –

https://twitter.com/mr360_SURYA/status/1594290600047955970

https://twitter.com/sathishpandi25/status/1594288770152828930

close whatsapp