ट्विटर प्रतिक्रियाएं: न्यूजीलैंड के खिलाफ DLS मेथड से तीसरा मैच टाई होने के बाद टीम इंडिया ने 1-0 से जीती T20I सीरीज - क्रिकट्रैकर हिंदी

ट्विटर प्रतिक्रियाएं: न्यूजीलैंड के खिलाफ DLS मेथड से तीसरा मैच टाई होने के बाद टीम इंडिया ने 1-0 से जीती T20I सीरीज

सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Team India (Image Source: BCCI Twitter)
Team India (Image Source: BCCI Twitter)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की T20I सीरीज में बारिश ने भारी खलल डाली। सबसे पहले तो वेलिंगटन में बारिश के कारण पहला T20I मैच रद्द कर दिया गया, जिसके बाद जैसे-तैसे बे ओवल में दूसरा T20I मैच पूरा हुआ, जहां टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से मात दी, लेकिन बारिश एक बार फिर तीसरे और अंतिम T20I मुकाबले में धमक पड़ी और खेल को बीच में रोकना पड़ा।

हालांकि, इस T20I मैच की पहली पारी बिना किसी रुकावट के पूरी हुई, जहां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 160 रन बनाए, लेकिन बारिश ने टीम इंडिया को पूरे 20 ओवर खेलने नहीं दिए, जिसके बावजूद मेहमान टीम T20I सीरीज पर 1-0 से कब्जा करने में कामयाब रही। दरअसल, जीत के लिए 161 रनों का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम छह ओवर ही खेल पाई थी कि मौसम ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।

भारत को दूसरे मैच में जीत के आधार पर T20I सीरीज का विजेता घोषित किया गया

बारिश के कारण मैच को बीच में ही रोकना पड़ा, लेकिन पूरे ओवरों का खेल हो पाना संभव नहीं था, इसलिए भारत को DLS मेथड के तहत 9 ओवरों में 76 रनों का टारगेट दिया गया, और वे 75 रन बना पाए, नतीजन अंतिम T20I मुकाबला टाई रहा, और हार्दिक पांड्या की टीम को इस T20I सीरीज का विजेता घोषित किया गया। मोहम्मद सिराज (4/17) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं सूर्यकुमार यादव (124 रन) को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया।

अगर तीसरे और अंतिम T20I मैच की बात करे, न्यूजीलैंड के स्टैंड-इन कप्तान टिम साउदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और डेवोन कॉनवे (59) और ग्लेन फिलिप्स (54) के शानदार अर्धशतकों के बदौलत मेजबान टीम को टीम इंडिया के आगे जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य रखने में मदद की। वहीं भारत के लिए मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने चार-चार विकेट लिए, जबकि हर्षल पटेल को एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, क्योंकि उनकी नई सलामी जोड़ी ऋषभ पंत (11) और ईशान किशन (10) तीन ओवर तक भी नहीं टिक पाए। जिसके बाद भारतीय टीम को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा, जो गोल्डन डक पर आउट और फिर सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, हार्दिक पांड्या (30*) और दीपक हुड्डा (9*) अंत में मैच टाई कराने में कामयाब रहे, इस तरह टीम इंडिया ने यह सीरीज अपने नाम कर ली। आपको बता दें, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने दो विकेट चटकाएं, जबकि एडम मिल्ने और ईश सोढ़ी को एक-एक सफलता मिली।

न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरे T20I मैच पर फैंस ने ट्विटर पर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी –

https://twitter.com/Stubborn_Chhora/status/1595015335182467073

https://twitter.com/oyeekd/status/1595002665309700097

https://twitter.com/sagarcasm/status/1594999814860681216

 

close whatsapp