NZ vs AUS: पहले टी20 मैच से पहले जोश हेजलवुड और नाथन एलिस के इस फनी मूमेंट की वीडियो हुई वायरल
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान की है घटना।
अद्यतन - फरवरी 22, 2024 3:21 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टी20 और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। तो वहीं कल 21 फरवरी को दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया।
बता दें कि इस मैच से पहले जब दोनों टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के लिए जाती हैं, तो उस समय ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी अपने साथ छोटे बच्चों के हाथ पकड़कर उनके साथ मैदान पर राष्ट्रगान के लिए जाते हैं।
हालांकि, जब तक जोश हेजलुवड और नाथन एलिस का नंबर आता है, तब तक छोटे बच्चों की संख्या खत्म हो जाती है। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में ही हाथ पकड़कर मैदान की ओर चले जाते है। दूसरी ओर, इस घटना की वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
देखें इस फनी घटना की वायरल वीडियो
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) February 22, 2024
न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का हाल
तो वहीं आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो ऑस्ट्रेलिया टीम ने मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए।
कीवी टीम के लिए डेवाॅन काॅन्वे (63) और रचिन रविंद्र (68) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। तो वहीं ग्लेन फिलिप्स 19* और मार्क चैपमैन 18* रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श को एक-एक विकेट मिला।
इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड से मिले 216 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इसे पारी की आखिरी गेंद पर चौका मारकर, 4 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने ऑलराउंडर व कप्तान मिचेल मार्श ने 72* रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके बाद अलावा टिम डेविड द्वारा 10 गेंदों में बनाए गए 31* रनों की पारी तेज पारी ने भी मैच की दिशा तय की।