NZ vs BAN Pitch Report, Weather: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट देखें

NZ vs BAN Pitch Report, Weather: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट देखें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 6वां मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

Rawalpindi Stadium (Photo Source: Getty Images)
Rawalpindi Stadium (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 6वां मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 24 फरवरी को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों अब तक 45 वनडे मैचों में आपस में टकराई है, जिसमें से 33 में कीवी टीम ने बाजी मारी है और बांग्लादेश ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं।

जारी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 60 रनों से शिकस्त देकर शानदार आगाज किया। वहीं, बांग्लादेश को अपने ओपनिंग मैच में भारत के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी।

NZ vs BAN: रावलपिंडी पिच रिपोर्ट

लाहौर और कराची की पिचों की तरह, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की सतह भी सपाट होने की उम्मीद है। हालांकि, गेंदबाजों को सतह से कुछ मदद मिलेगी, लेकिन बल्लेबाजों का दबदबा रहने की संभावना है। ड्यू के कारण कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर कुल 217 रन है।

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम वनडे आंकड़े और रिकॉर्ड

  • मैच: 26
  • होम साइड (पाकिस्तान) जीते: 16
  • विजिटिंग टीम जीती: 6
  • न्यूट्रल टीम जीती: 4
  • टाई: 1 (जिम्बाब्वे ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया)
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 12
  • दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 14
  • हाईएस्ट टीम टोटल: 2023 में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड द्वारा 337/3
  • लोएस्ट टीम टोटल: 2004 में जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका द्वारा 104 ऑलआउट
  • हाईएस्ट सफल चेज: 2023 में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड द्वारा 48.2 ओवर में 337/3
  • लोएस्ट टोटल डिफेंड: 2005 में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान द्वारा 206/9
  • औसत पहली पारी का स्कोर: 217
  • सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका) – 1996 में यूएई के खिलाफ 159 गेंदों पर 188*
  • कुल शतक: 19
  • कुल अर्धशतक: 49
  • कुल छक्के: 114 छक्के
  • कुल चौके: 1080 चौके
  • हाईएस्ट पार्टरनरशिप: सलीम मलिक और इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) – 1992 में श्रीलंका के खिलाफ 204 रन
  • बेस्ट बॉलिंग फिगर: सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) – 1997 में इंग्लैंड के खिलाफ 10 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट

NZ vs BAN: रावलपिंडी मौसम रिपोर्ट

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान रावलपिंडी का मौसम अच्छा रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। खेल के पहले हाफ में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सूरज ढलने के बाद तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

 

close whatsapp