NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों ने प्लेइंग XI में किए दो बड़े बदलाव

NZ vs BAN: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों ने प्लेइंग XI में किए दो बड़े बदलाव

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 6वां मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

NZ vs PAK (Photo Source: Getty Images)
NZ vs PAK (Photo Source: Getty Images)

NZ vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 6वां मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच 24 फरवरी को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। न्यूजीलैंड ने टीम में दो बड़े बदलाव किए हैं। नाथन स्मिथ की जगह काइल जैमीसन की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है। वहीं, रचिन रवींद्र की वापसी हुई है।

दूसरी ओर बांग्लादेश ने भी दो बड़े बदलाव किए हैं। सौम्या सरकार और तंजीद साकिब बाहर है। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह महमूदुल्लाह और नाहिद राणा को मौका मिला है।

NZ vs BAN मुकाबले के लिए दोनों टीमों की Playing XI:

न्यूजीलैंड:

विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरुर्के

बांग्लादेश:

तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, मुस्तफिजुर रहमान

NZ vs BAN: हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे मेंः

मैच 45
न्यूजीलैंड ने जीते 33
बांग्लादेश ने जीते 11
नो रिजल्ट 00
टाई 00

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट

लाहौर और कराची की पिचों की तरह, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की सतह भी सपाट होने की उम्मीद है। हालांकि, गेंदबाजों को सतह से कुछ मदद मिलेगी, लेकिन बल्लेबाजों का दबदबा रहने की संभावना है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर कुल 217 रन है।

रावलपिंडी स्टेडियम मौसम रिपोर्ट

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान रावलपिंडी का मौसम अच्छा रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। खेल के पहले हाफ में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सूरज ढलने के बाद तापमान 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

close whatsapp