IND v NZ: T20I के बाद अब वनडे सीरीज पर छाए काले बादल! जानें कैसा रहेगा ऑकलैंड का मौसम और पिच रिपोर्ट? - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND v NZ: T20I के बाद अब वनडे सीरीज पर छाए काले बादल! जानें कैसा रहेगा ऑकलैंड का मौसम और पिच रिपोर्ट?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला कल 25 नवंबर को ईडेन पार्क ऑकलैंड में खेला जाएगा।

Shikhar Dhawan and kane Williamson, Eden Park Auckland (Image Credit- Twitter)
Shikhar Dhawan and kane Williamson, Eden Park Auckland (Image Credit- Twitter)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया की नजर 25 नवंबर शुक्रवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज को जीतने पर होंगी। पहला मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडेन पार्क ऑकलैंड में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। वहीं भारतीय समय अनुसार यह मैच सुबह 7 बजे शुरू होगा।

टीम इंडिया की कमान इस सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन संभालते हुए नजर आएंगे। तो कीवी टीम की कप्तानी नियमित कप्तान केन विलियमसन करते हुए नजर आएंगे। हालांकि टी-20 सीरीज की तरह इस वनडे सीरीज पर भी बारिश का खतरा मंडरा सकता है। तो आइए जानते हैं कि ईडेन पार्क ऑकलैंड का मौसम और पिच रिपोर्ट।

कुछ ऐसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑकलैंड में सुबह बारिश हो सकती है, लेकिन मैच शुरू होने से पहले मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। 11 बजे के बाद बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और स्थानीय समय अनुसार मैच दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा। तो इस हिसाब से मैच पूरा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा में आर्द्रता लगभग 62% होगी और वर्षा की संभावना 20% होगी। बता दें कि मैच शुरू होने के समय तापमान 18 डिग्री सेल्सियस होगा और मैच समाप्त होने तक यह 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

वहीं ईडेन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार हो सकती है तो कोई भी टीम टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनना चाहेगी। वहीं बाद में पिच के स्लो होने की उम्मीद है। जिससे स्पिनरों को मदद मिल सकती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:

शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुडा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और  उमरान मलिक।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम:

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी।

close whatsapp