NZ vs IND: तीसरे टी-20 में भी नहीं मिली संजू सैमसन को प्लेइंग XI में जगह, ट्विटर पर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
आज यानी 22 नवंबर को न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला नेपियर में खेला जा रहा है।
अद्यतन - नवम्बर 22, 2022 12:56 अपराह्न

आज यानी 22 नवंबर को न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला नेपियर में खेला जा रहा है। मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों में 1-1 बदलाव किए गए हैं। जहां एक तरफ मेजबान ने इस मैच में अपने कप्तान केन विलियमसन को प्लेइंग XI से बाहर का रास्ता दिखाया है वहीं दूसरी ओर भारत ने ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल को प्लेइंग XI में जगह दी है।
हालांकि तमाम भारतीय प्रशंसक इस बात से काफी नाराज हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में भी प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली है। बता दें, न्यूजीलैंड दौरे में तीन मुकाबलों की टी-20 और तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जानी थी जिसमें से पहला टी-20 बारिश की वजह से धुल गया और दूसरे टी-20 में भारत में मेजबान को 65 रन से मात दी।
तमाम भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद थी कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में प्लेइंग XI में जरूर जगह मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। प्लेइंग XI की घोषणा होने के बाद तमाम ट्विटर पर तमाम लोगों ने संजू सैमसन को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सोशल मीडिया पर संजू सैमसन को लेकर तमाम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया:
https://twitter.com/priyanshu34b/status/1594951574660714496?s=20&t=jkpAwBd2jNkgV72JOMEMXA
being the fan of #sanjusamson is not that easy💔 https://t.co/sYMcy23Db1
— PraVeeN PP (@PraVeeN35007307) November 22, 2022
#UmranMalik aur #SanjuSamson ko ghar bhej do @hardikpandya7 @VVSLaxman281 agar tum logo ko sirf apne pasand ki team khilani h to khilao par is desh ko bewakoof mat banao.
— piyush singh (@piyush282singh) November 22, 2022
https://twitter.com/yuvrajmaurya22/status/1594951568167948288?s=20&t=jkpAwBd2jNkgV72JOMEMXA
Why not sanju samson is today playing anyone explain #SanjuSamson
— Neeraj Meena (@NeerajM85179574) November 22, 2022
Really feel bad for Sanju#RishabhPant#SanjuSamson #INDvsNZ
— parth soneji (@parthsoneji5) November 22, 2022
We want South India's New team to avoid dirty politics. #SanjuSamson https://t.co/A0FxqIJafE
— Layesh Vams Hi (@HiVams) November 22, 2022
This is heartbreaking 💔💔💔
Huge disappointment for all the Sanju Samson fans including the New Zealand fans. 😔😔😔#SanjuSamson #BCCI #INDvsNZ #NZvIND #NZvsIND #TeamIndia pic.twitter.com/kJLeD24Xyi
— THE ROCKSTAR (@VivJonty) November 22, 2022
https://twitter.com/krishnaraavi5/status/1594951403742855168?s=20&t=jkpAwBd2jNkgV72JOMEMXA
Imagine #SanjuSamson and #HardikPandya finishing matches for India in 2023 WC!
But looks like #BCCI won't make it happen by giving Pant another chance— Akhramknight (@Akhramknight) November 22, 2022
#SanjuSamson Pls go to the HC or Supreme court…
— Swarnan (@SwaroopaNanodk2) November 22, 2022
बता दें, संजू सैमसन का प्रदर्शन IPL में कमाल का रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 10 वनडे और 16 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में उन्होंने 73.5 के औसत और 106.14 के स्ट्राइक रेट से 294 रन बनाए हैं जबकि टी-20 में उन्होंने 21.14 और 135.16 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं।
संजू सैमसन की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि और भी कई जगह हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ सबसे खराब बात यह रही है कि उनको दल में तो शामिल किया जाता है लेकिन प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया जाता।
तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए ये रही दोनों टीमें:
भारत:
ईशान किशन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
न्यूजीलैंड:
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन