NZ vs PAK 2024: केन विलियमसन की वापसी के साथ न्यूजीलैंड ने T20I सीरीज के लिए किया मजबूत टीम का ऐलान
मिचेल सेंटनर पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे T20I मैच में ब्लैक कैप्स के कप्तान होंगे।
अद्यतन - Jan 3, 2024 11:32 am

Pakistan’s tour of New Zealand 2024, NZ vs PAK: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) 12 जनवरी से पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में पाकिस्तान की मेजबानी करने जा रही है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए आज 3 जनवरी को अपनी 13-सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से रिकवर होने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए T20I टीम में शामिल किया गया है। मैट हेनरी इस T20I सीरीज से पहले 5 जनवरी को घरेलू एक्शन में वापसी करने जा रहे हैं।
तीसरा मैच नहीं खेलेंगे केन विलियमसन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और बाएं-हाथ के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान आराम करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज के लिए कीवी टीम में लौट आए हैं। पिछले 12 महीनों से घुटने की समस्या से जूझने वाले केन विलियमसन पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे T20I मैच में आराम करेंगे, जबकि अनकैप्ड जोश क्लार्कसन को मैच के कवर के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
मिचेल सेंटनर इस मैच में ब्लैक कैप्स के कप्तान होंगे। रचिन रवींद्र को पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज के लिए नहीं चुना गया हैं, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन पहले दो मैचों में नहीं खेलेंगे। बेन सियर्स को पाकिस्तान के खिलाफ केवल पहले दो T20I मैचों के लिए चुना गया है।
यहां देखिए पाकिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉडरचिन
केन विलियमसन (कप्तान) (मैच 1, 2, 4 और 5), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन (केवल मैच 3), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन (मैच 3, 4 और 5), मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स (मैच 1 और 2), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी
यहां देखिए न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान T20I सीरीज का शेड्यूल:
पहला T20I मैच – 12 जनवरी, ईडन पार्क, ऑकलैंड
दूसरा T20I मैच – 14 जनवरी, सेडॉन पार्क, हैमिल्टन
तीसरा T20I मैच – 17 जनवरी, यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन
चौथा T20I मैच – 19 जनवरी, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
पांचवां T20I मैच – 21 जनवरी, हेग्ले ओवल, क्राइस्टचर्च