NZ vs PAK, 3rd T20I Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
न्यूजीलैंड 17 जनवरी को ऑकलैंड में 5 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा।
अद्यतन - जनवरी 16, 2024 1:23 अपराह्न

NZ vs PAK, 3rd T20I Match Prediction: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच इस वक्त पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों ही मैच कीवी टीम ने अपने नाम किया है। अब उनकी कोशिश तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। वहीं पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगा।
उन दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 173 रन ही बना सकी और 21 रनों से मुकाबला हार गई।
NZ vs PAK 2024 Match Details: मैच डिटेल्स
| मुकाबले | जानकारी |
| मैच | New Zealand vs Pakistan, 3rd T20I |
| वेन्यू | यूनिवर्सिटी ओवल, डुनेडिन |
| तारीख और समय | बुधवार, जनवरी 17, 11:40 AM |
| Live Broadcast and Streaming Details | Amazon Prime app |
NZ vs PAK Pitch Report पिच रिपोर्ट:
University Oval, Dunedin: डुनेडिन में बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट देखने को मिल सकता है और हाई स्कोरिंंग मुकाबले की संभावना है। दोनों टीमों की कोशिश लक्ष्य का पीछा करने पर होगी और ऐसे में टॉस की भूमिका अहम रह सकती है। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।
NZ vs PAK Head-to-Head Record: हेड टू हेड रिकॉर्ड
| कुल खेले गए मैच | 36 |
| न्यूजीलैंड जीता | 15 |
| पाकिस्तान जीता | 20 |
| नो रिजल्ट | 01 |
NZ vs PAK Probable Playing XI: संभावित प्लेइंग 11:
न्यूजीलैंड (New Zealand):
फिन एलन, डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।
पाकिस्तान (Pakistan):
सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी (कप्तान), उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ
NZ vs PAK Probable Top Performers संभावित टॉप परफॉर्मर्स
संभावित बेस्ट बल्लेबाज: फिन एलन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पहले T20I में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी, वहीं दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने 41 गेंदों में 74 रन ही शानदार पारी खेली थी। ऐसे में तीसरे टी-20 मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
संभावित बेस्ट गेंदबाज: एडम मिल्ने
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने ने दूसरे टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे। ऐसे में उनसे आने वाले मैचों में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी