PAK v NZ: आगामी वनडे सीरीज के लिए हुई न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, टॉम लैथम करेंगे कीवी टीम की कप्तानी - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK v NZ: आगामी वनडे सीरीज के लिए हुई न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, टॉम लैथम करेंगे कीवी टीम की कप्तानी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 14 अप्रैल से पाकिस्तान का दौरा शुरू करेगी।

New Zealand Cricket Team (Photo Source: Twitter)
New Zealand Cricket Team (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलते हुए नजर आ रही है। श्रीलंका ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा और तीसरा मुकाबला 4 और 8 अप्रैल को खेला जाएगा।

इसके तुरंत बाद न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। इस दौरे पर कीवी टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज 14 अप्रैल से खेलती हुई नजर आएगी। वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टॉम लैथम करेंगे कप्तानी

न्यूजीलैंड ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। जिसमें टीम ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की थी। वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले न्यूजीलैंड पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार है। वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही टीमों के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा अहम है। आगामी सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टॉम लैथम को कप्तान के रूप में चुना है।

साथ ही बेन लिस्टर और कोल मैकांची न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। बेन लिस्टर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। इन खिलाड़ियों के अलावा न्यूजीलैंड के वनडे स्कॉवड में चाड बोवेस, रचिन रवींद्र और हेनरी शिप्ली जैसे खिलाड़ी मौजूद है।

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल, चाड बोवेस, मेट हेनरी, बेन लिस्टर, कोल मैकांची, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, जीमी नीशम, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिप्ली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दौरे का फुल शेड्यूल

14 अप्रैल- पहला टी-20, लाहौर

15 अप्रैल- दूसरा टी-20, लाहौर

17 अप्रैल- तीसरा टी-20, लाहौर

20 अप्रैल- चौथा टी-20, रावलपिंडी

24 अप्रैल- पांचवा टी-20, रावलपिंडी

26 अप्रैल- पहला वनडे, रावलपिंडी

30 अप्रैल- दूसरा वनडे, कराची

3 मई, तीसरा वनडे, कराची

5 मई, चौथा वनडे, कराची

7 मई, पांचवा वनडे, कराची

close whatsapp