Kane Williamson

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केन विलियमसन ने खेली शतकीय पारी, डॉन ब्रैडमैन-कोहली समेत कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

केन विलियमसन ने लगाया अपने टेस्ट करियर का 30वां शतक।

Kane Williamson (Photo Source: Getty Images
Kane Williamson (Photo Source: Getty Images

दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज केन विलियमसन ने अपने 2024 टेस्ट सीजन की शानदार शुरुआत शानदार शतक के साथ किया है। केन ने माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 30वां टेस्ट शतक लगाया।  इस सेंचुरी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन और मॉर्डन एरा ग्रेट भारतीय दिग्गज विराट कोहली से आगे निकल गए।

33 वर्षीय केन विलियमसन ने 241 गेंदों में अपना 30वां शतक पूरा किया। इस तरह पहले दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड ने दो विकेट खोकर 258 रन बनाए। केन विलियमसन 112 रन बनाकर नाबाद लौटे तो युवा रचिन रविंद्र भी 118 रन पर नॉटआउट हैं।

केन विलियमसन ने यह खास उपलब्धि अपने बेहतरीन स्किल और चतुराई भरे प्रदर्शन से हासिल की। युवा साउथ अफ्रीकी गेंदबाज त्शेपो मोरेकी का सामना करते हुए, उन्होंने छोटी गेंदों का सामना काफी अच्छे से किया। वहीं उन्होंने अपना शतक शॉर्ट गेंद को मिड-विकेट के ऊपर से खेलकर पूरा किया, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में के क्लब में शरीक होने का प्रमाण है।

टेस्ट शतक के मामले में डॉन ब्रैडमैन से आगे निकले Kane Williamson

विलियमसन के करियर की बात करें तो वो अब तक शानदार रहा है, उन्होंने 96 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 29 शतक बनाए थे और अब यह संख्या 30 पर पहुंच चुकी है। उनका औसत इस दौरान 55.22 का रहा है। हालांकि विलियमसन ने अबतक टी20 इंटरनेशनल में कोई शतक नहीं लगाया है, उनका हाईएस्ट स्कोर 95 रन है, जो भारत के खिलाफ जनवरी 2020 में आया।

close whatsapp