NZ vs SA Dream 11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट World Cup के Warm-Up मैच-7 के लिए
वर्ल्ड कप 2023 का 7वां मुकाबला 2 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - Oct 1, 2023 11:55 am

NZ vs SA Dream 11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सातवां वॉर्मअप मुकाबला न्यूजीलैंड (New Zealand) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने अपने पहले वॉर्मअप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 345 रन बोर्ड पर लगाए थे। बाबर आजम ने 80 रन और मोहम्मद रिजवान ने 103 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी।
न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र के (7 रन), केन विलियम्सन (54 रन), डेरिल मिचेल (59 रन) और मार्क चैपमैन के नाबाद 65 रनों की पारी के बल पर 38 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। वहीं साउथ अफ्रीका का पिछला वॉर्मअप मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ था जो बारिश के चलते बिना एक भी गेंद डाले रद्द पर समाप्त हुआ था।
(NZ vs SA) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, सातवां वॉर्मअप मैच
दिन और समय- 2 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- ग्रीनफील्ड स्टेडियम, तिरूवनंतपुरम
मौसम का हाल- बारिश की संभावना
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
कौन जीत सकता है मैच- न्यूजीलैंड
(NZ vs SA) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही सहायता प्रदान करते हुए नजर आती है। खेल की शुरूआत में तेज गेंदबाज और फिर मिडिल ओवरों में स्पिनर बल्लेबाज को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन पिच पर सेट होने के बाद बल्लेबाज अपने शॉट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले टीम गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 264 रन है।
(NZ vs SA) न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 71
न्यूजीलैंड- 25
साउथ अफ्रीका- 41
नो रिजल्ट- 5
(NZ vs SA) न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (Full Squad) फुल स्क्वॉड:
न्यूजीलैंड (New Zealand):
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, केन विलियम्सन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्गुय्सन, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, टिम साउदी,
साउथ अफ्रीका (South Africa):
क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, रेस्सी वैन डर डुसेन, रीजा हेंडिक्स, डेविड मिलर, एडन मार्करम, मार्को जेनसेन, एंडिले फेलुकायो, लुंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी, गेराल्ड कोट्जी, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लिजाड विलियम्स
यहां देखें- New Zealand (NZ) vs South Africa (SA) Warm-Up Match Live Score
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के वॉर्मअप मुकाबले के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम:
(NZ vs SA Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, क्विंटन डी कॉक, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, डेविड मिलर, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा
कप्तान- केन विलियम्सन उपकप्तान- ट्रेंट बोल्ट
(NZ vs SA Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 मेगा लीग (Dream 11 Mega League):
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, क्विंटन डी कॉक, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, डेविड मिलर, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा
कप्तान- ट्रेंट बोल्ट उपकप्तान- केन विलियम्सन