NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

शनिवार, 7 नवंबर 2026 को वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच पर बारिश का गहरा खतरा मंडरा रहा है।

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty)
NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty)

बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद, भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। अपने मेन तेज गेंदबाजों के बिना भी, भारत के इनएक्सपीरिएंस्ड बॉलिंग अटैक (जिसमें अर्शदीप सिंह, अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ शामिल थे) ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 185 रनों पर समेट दिया था।

बारिश के कारण मैच छोटा होने और डीएलएस नियम लागू होने से भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान हो गया था, जिससे न्यूजीलैंड के पास डिफेंड करने के लिए काफी छोटा टोटल बचा। अब सीरीज में पीछे चल रही मिचेल सैंटनर की टीम वापसी करने और सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमें शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे मैच में आमने-सामने होंगी।

NZ vs IND, 2nd ODI मैच डिटेल्स

मैच  न्यूजीलैंड बनाम भारत, दूसरा वनडे, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यू हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
तारीख और समय  7 नवंबर 2026, भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

NZ vs IND, 2nd ODI: मौसम रिपोर्ट

शनिवार, 7 नवंबर 2026 को वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच पर बारिश का गहरा खतरा मंडरा रहा है। दिन के पहले हिस्से में बारिश होने की 60% संभावना है। ‘एक्यूवेदर’ के अनुसार, ग्राउंड के ऊपर लगातार घने बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तापमान अधिकतम 19°C तक पहुंचने और फिर लगभग 17°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रात में यह गिरकर 12°C तक आ जाएगा।

डेवाॅन काॅन्वे वनडे सीरीज से बाहर

न्यूजीलैंड के ओपनर डेवाॅन काॅन्वे, कंकशन के कारण भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। सीरीज के पहले मैच से ठीक पहले, ट्रेनिंग के दौरान साथी खिलाड़ी मैट हेनरी से टकराने की वजह से बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को चोट लग गई थी। जहां मैट हेनरी को खेलने की मंजूरी मिल गई है, वहीं काॅन्वे की जगह ऑफिशियल तौर पर निक केली को टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें – ‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

close whatsapp