टीम इंडिया सिर्फ अभ्यास में दिखाती है दम, मैदान में उड़ जाते हैं तोते!
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 18 नवंबर को वेलिंगटन में पहले T20I मैच के साथ शुरू होगा।
अद्यतन - Nov 17, 2022 5:48 pm

भारतीय क्रिकेट टीम की इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं, और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) लगातार अपने फैंस को सोशल मीडिया पर टीम की सभी एक्टिविटी की अपडेट भी दे रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में संपन्न हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से निराशाजनक निकासी के बाद टीम इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दोनों ही नई शुरुआत के लिए बेताब है, क्योंकि वे 18 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू हो रही T20I सीरीज के साथ 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नई टीम और योजनाएं दोबारा बनाना शुरू कर करेंगे।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं भारतीय स्टार
इस बीच, बीसीसीआई ने पहले T20I मैच से पहले सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के नेट सत्र का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में हार्दिक पंड्या, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, ईशान किशन, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और दीपक हुड्डा अपनी बल्लेबाजी को धार देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस दौरान संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर के शॉट्स सबसे आकर्षक थे। ये दोनों स्टार बल्लेबाज बेसिन रिजर्व में प्रैक्टिस विकेट पर लेंथ डिलीवरी के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाते हुए नजर आए। इस वीडियो में आप अय्यर को नो-लुक छक्के मारते हुए भी देख सकते हैं, जबकि सैमसन के दो शॉट – एक स्क्वायर लेग पर और एक लॉन्ग लेग की ओर – बेहद अद्भुत थे। इस बीच, ऋषभ पंत बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते नजर आए, तो वहीं हार्दिक पांड्या गेंद के साथ वार्म-अप करते दिखाई दिए।
यहां देखिये वीडियो –
TICK..TICK..BOOM 💥💥
All charged up for the #NZvIND T20I series opener#TeamIndia 🇮🇳 pic.twitter.com/AsNSTeMqq8
— BCCI (@BCCI) November 17, 2022
यहां देखिए न्यूजीलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वॉड–
भारत- हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड- केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर।