अक्टूबर 16 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Oct 16, 2024 9:29 am

1) IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट के लिए केएल राहुल ने खास तरीके से दिया लोगों को निमंत्रण, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें केएल राहुल कन्नड़ में बोल रहे हैं कि, ‘हम सभी को टेस्ट मैच के लिए न्यौता देना चाहते हैं जिसकी शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच काफी समय पहले खेला गया था। इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी लोग आगामी मैच के लिए काफी उत्साहित होंगे और ज्यादा से ज्यादा नंबर में टीम को सपोर्ट करने आएंगे। आप सभी को 16 से 20 अक्टूबर तक चिन्नास्वामी स्टेडियम में देखने के लिए हम लोग भी बेताब हैं।’
2) IND vs NZ: पुणे के MCA में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग के बारे में जाने यहां
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हो रहा है। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट के टिकट पेटीएम इंसाइडर ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है और वहीं से आप इसे खरीद सकते हैं। दूसरे टेस्ट मैच के टिकट के सेल की शुरुआत 12 अक्टूबर से भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:00 बजे से होगी।
3) IND vs NZ: बेंगलुरू में होने वाले टेस्ट मैच से पहले स्लिप कैच प्रैक्टिस करते हुए नजर आए विराट कोहली, देखें वीडियो
भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है। बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तो वहीं इस मैच से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। वीडियो में कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्रैक्टिस सेशन में, स्लिप कैच प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं।
4) [Exclusive] भारत इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है: इयान बेल
क्रिकट्रैकर के साथ एक स्पेशल बातचीत में इयान बेल ने कहा कि, मेरे लिए भारत इस समय दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। घर पर भी और विदेश में भी, ऑस्ट्रेलिया, भारत और इंग्लैंड, ये तीन टीमें हैं जो टेस्ट क्रिकेट में पावरहाउस हैं। जब सीरीज दो या तीन मैचों की होती है, तो आप कुछ चीजों से बच सकते हैं। लेकिन पांच टेस्ट मैच की सीरीज होती है, तो सर्वश्रेष्ठ टीम जीतेगी। मैं वास्तव में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज देखने के लिए उत्सुक हूं, यह दिलचस्प होने वाली है। भारत के पास जीतने के लिए सब कुछ है।
5) PAK vs ENG, 2nd Test: Day 1: टेस्ट डेब्यू पर कामरान गुलाम ने ठोका शतक, दिन के अंत तक पाकिस्तान का स्कोर 250+ पार
PAK vs ENG, 2nd Test: Day 1 Highlights: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 15 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले दिन के अंत तक पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं। मोहम्मद रिजवान (37*) और सलमान अली आगा (5*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।
6) Breaking: बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ी उथल-पुथल, हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा सस्पेंड
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हेड कोच चंडिका हथुरुसिंघा (Chandika Hathurusingha) को सस्पेंड कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंडिका हथुरुसिंघा (Chandika Hathurusingha) ने भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के एक क्रिकेटर को थप्पड़ मारा था, जो उनके सस्पेंड होने का बड़ा कारण बताया जा रहा है। सस्पेंशन की अवधि पूरी होने के बाद हथुरुसिंघा को उनके कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया जाएगा।
7) PAK vs ENG: बाबर आजम के रिप्लेसमेंट के रूप में आए कामरान गुलाम ने डेब्यू टेस्ट में जड़ दिया शतक
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे कामरान गुलाम ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा।बता दें कि, कामरान गुलाम को बाबर आजम की जगह दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। बाबर आजम पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से उन्हें बाहर कर दिया गया।
8) [Exclusive] “उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना अच्छा होगा…”, एमएस धोनी को LLC में देखना चाहते हैं इयान बेल
CricTracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान इयान बेल से पूछा गया कि वह LLC में खेलने के लिए वह किस दिग्गज को चुनेंगे? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, “ओह एमएस धोनी, बस उनकी टीम में खेलने के लिए… जाहिर है मैंने उनके खिलाफ काफी क्रिकेट खेला है। उनके पास बहुत सारा प्रेसेंस है, एक शांत स्वभाव है। लेकिन एक मैच के लिए ड्रेसिंग रूम साझा करना बहुत बढ़िया होगा… काफी अच्छा होगा। इसलिए, हमें लोगों [एलएलसी प्रशासन] से बात करनी होगी और देखना होगा कि क्या हम उन्हें टीम में शामिल कर सकते हैं।”
9) मोहम्मद शमी को जल्द से जल्द भारतीय टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं संजय मांजरेकर, सेलेक्टर्स को दी अहम सलाह
बता दें कि हाल में ही क्रिकट्रैकर के साथ स्पेशल इंटरव्यू में मांजरेकर ने शमी को लेकर कहा- मैं कहूंगा कि आप सिर्फ उनकी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें। मैच फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अगर वह शारीरिक रूप से फिट है और अगर उसे लगता है कि वह प्रति पारी 30 ओवर गेंदबाजी कर सकता है, तो सीधे शमी को साथ ले जाएं। अगर आप उनके प्रदर्शन को देखें तो वह शारीरिक तौर पर ज्यादा मेहनत नहीं करते। उनका जादू उनके अंतिम गेंदबाजी एक्शन में है, उसकी कलाई बहुत अच्छी है। इसलिए, उनके जैसे बहुत कम गेंदबाज हैं।
10) रोहित शर्मा को जसप्रीत बुमराह की कप्तानी पर है पूरा भरोसा, BGT 2024 से पहले किया बड़ा खुलासा
बेंगलुरु टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा कि, ‘शानदार तेज गेंदबाज ने काफी क्रिकेट खेला हुआ है और मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेला है। वो खेल को बेहतरीन तरीके से समझते हैं। देखा जाए तो उन्होंने ज्यादा कप्तानी नहीं की है। जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ एक टेस्ट और कुछ टी20 मैच में कप्तानी की है, लेकिन जब उनसे खेल के बारे में बात की जाती है तो उन्हें यह सब समझ में आता है।