अक्टूबर 19 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - अक्टूबर 19, 2024 9:33 पूर्वाह्न

1) VIDEO: 22 गज से ज्यादा फैन की ICE CREAM पर था रवि शास्त्री का ध्यान, माइक पर भूले सारी मर्यादा और मान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में पहला टेस्ट खेला जा रहा है, जहां मेहमान टीम ने पहले भारत को 46 रनों पर समेटने के बाद पहली पारी में 402 रन बनाए। इस बीच दर्शकदीर्घा में बैठे एक फैन ने कमेंटटरों और फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, भारत की दूसरी पारी के 7वें ओवर के बाद कमेंटटरों ने एक दर्शक को स्टैंड में आइसक्रीम का आनंद लेते हुए देखा। इस दौरान ऑन एयर कमेंटेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री खुद को नहीं रोक सके और उन्होंने उस दर्शक पर कुछ कमेंट किया।
2) SA20 2025: पार्ल रॉयल्स ने Trevor Penney को नियुक्त किया हेड कोच, कुमार संगकारा ने जाहिर की खुशी
SA20 2025, 9 जनवरी से 8 फरवरी तक खेला जाएगा। डेविड मिलर की कप्तानी में पार्ल रॉयल्स ने पिछले दोनों सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। पार्ल रॉयल्स आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच, फ्रेंचाइजी ने ट्रेवर पेनी को नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है। पेनी की नियुक्ति कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस रॉयल्स के हेड कोच के रूप में उनकी सफलता को देखते हुए की गई है।
3) IND vs NZ: “यह बड़ा विकेट है, अभी भी बहुत सारे रन…”, विराट कोहली के आउट होने के बाद रचिन रवींद्र ने दी प्रतिक्रिया
तीसरे दिन के खेल के बाद रचिन रवींद्र ने विराट कोहली के विकेट को लेकर ब्रॉडकास्टर्स को बताया, यह बहुत बड़ा विकेट है और विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने हमें दंडित किया लेकिन हमारे पास अभी भी बहुत सारे रन है। टीम इंडिया ने तीसरे दिन के अंत तक तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं, टीम अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रनों से पीछे हैं।
4) Ranji Trophy 2024-25: टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा बड़ी जोर से खटखटा रहे हैं साई सुदर्शन, दोहरा शतक जड़ सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा
Ranji Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) का बल्ला जारी रणजी सीजन में जमकर आग उगल रहा है। बता दें कि दिल्ली के खिलाफ मैच में तमिलनाडु के लिए खेलते हुए सुदर्शन ने दोहरा शतक जड़ दिया है। सुदर्शन की इस पारी के बाद फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि वह बहुत तेजी से टीम इंडिया में वापसी का दरवाजा खटखटा रहे हैं।
5) IND vs NZ: विराट के नाम एक और माइलस्टोन, टेस्ट में 9 हजार रन पूरे किए
(9000 Test runs for Virat Kohli): भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बड़ा माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 9 हजार रन बनाने वालों के क्लब में शामिल हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर है। उसके बाद राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर का नाम आता हैं। कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।
6) IND vs NZ: खेल का तीसरा दिन रहा बल्लेबाजी के नाम, भारत अभी भी न्यूजीलैंड से इतने रनों से पीछे
India vs New Zealand, 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में आज 18 अक्टूबर, शुक्रवार को खेल का तीसरा दिन समाप्त हुआ। तीसरे दिन के स्टंप के समय भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर बाद, तीन विकेट के नुकसान पर 231 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय सरफराज खान 70* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
7) IND vs NZ: विराट कोहली ने बेंगलुरू टेस्ट मैच में खेला सिग्नेचर कवर ड्राइव, वायरल हुई वीडियो
India vs New Zealand, 1st Test: इस समय भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की जारी टेस्ट सीरीज का पहला मैच बेंगुलरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच का आज 18 अक्टूबर को तीसरे दिन का खेल जारी है। दूसरी ओर, मुकाबले में आज के दिन जब पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए जाते हैं, तो उन्होंने अपना क्लासिक व सिग्नेचर कवर ड्राइव शाॅट खेलते हुए देखा गया। कोहली का द्वारा यह शाॅट भारत की दूसरी पारी के 25वें ओवर में गेंदबाज विलयम ओ रूर्क द्वारा फेंकी गई पहली ही गेंद पर खेला गया।
8) Rohit Sharma Wicket: एजाज पटेल की गेंद पर विकेट गंवाने के बाद टूटा रोहित शर्मा का दिल, सिर झुकाकर खड़े हो गए हिटमैन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में बल्ले से फ्लॉप होने के बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कमाल की शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी उसी इंटेंट के साथ दिखाई दी, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए 21वें ओवर के दौरान मैट हेनरी के खिलाफ 4,6,4 लगाकर 59 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। लेकिन फिर अगले ही ओवर में हिटमैन का दिल टूट गया। वह एजाज पटेल के खिलाफ बेहद ही अजीब ढंग से विकेट गंवा बैठे।
9) IND vs NZ: टेस्ट में सर्वाधिक छक्कों के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकले टिम साउदी
भारत बनाम न्यूजीलैंड खेल के तीसरे दिन रचिन रवींद्र ने जोरदार शतक लगाया, तो वहीं टिम साउदी ने भी बल्ले से अपना जौहर दिखाया और अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान अनुभवी टिम साउदी ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के के मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।
10) राधिका मर्चेंट की बर्थडे पार्टी में नजर आए MS Dhoni, वायरल हुई फोटो
पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) 18 अक्टूबर को राधिका मर्चेंट की बर्थडे पार्टी में नजर आए हैं। गौरतलब है कि हाल में ही राधिका की शादी भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से हुई है। तो वहीं अब धोनी राधिका की बर्थडे पार्टी में दोनों को शुभकामनाएं देने जामनगर पहुंचे हैं। धोनी के इस पार्टी में पहुंचने की फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।