अक्टूबर 31- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - अक्टूबर 31, 2023 3:25 अपराह्न

1. World Cup 2023: सोशल मीडिया पर Mohammed Shami के इस खास जबाव ने जीता फैंस का दिल
भारतीय क्रिकेट टीम का जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अब तक का सफर शानदार रहा है। हालांकि, टीम के शुरूआती मैचों में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों का हिस्सा नहीं थे। लेकिन पिछले दो मैचों में शमी ने जिस प्रकार का प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी, उसे देखकर क्रिकेट जगत में हर कोई उनकी तारीफ करने पर मजूबर हो गया है। तो वहीं अब सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी ने अपने एक जबाव से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2. अफगानिस्तान ने लंका को हराया, इरफान पठान के साथ हरभजन सिंह ने भी जीत का जश्न मनाया
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 30वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, जैसे ही यह मुकाबला खत्म हुआ भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज इरफान पठान और हरभजन सिंह को नाचते हुए देखा गया। (पढ़ें पूरी खबर)
3. कोलकाता के फैन्स ने दिखाया बड़ा दिल, निराश पाकिस्तान टीम को किया कुछ ऐसे खुश
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान टीम ने सबसे ज्यादा निराश किया है, बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम ने फैन्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिसके बाद अब इस टीम के लिए सेमीफाइनल की राह काफी ज्यादा मुश्किल हो गई है, इस बीच फैन्स ने इस टीम में जोश भरने का काम किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. World Cup 2023: श्रीलंका-पाकिस्तान बिगाड़ सकते हैं बाकी टीमों का खेल..! इस तरह बनाएंगे सेमीफाइनल में जगह, समझें पूरा गणित
World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चार टीमों के चेहरे भी साफ हो रहे हैं। टीम इंडिया 6 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। भारत लगभग सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. World Cup 2023: ‘वो सेमीफाइनल में पहुंच सकते थे अगर’- अफगानिस्तान की टीम को लेकर बोले आकाश चोपड़ा
30 अक्टूबर को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का 30वां मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। यह इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की तीसरी जीत है और अब फैंस और एक्सपर्ट्स का मानना है कि अफगानिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इसी बीच अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी राय दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
6. PAK vs BAN: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का लिया फैसला, पाकिस्तान ने किए 3 बड़े बदलाव… जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
PAK vs BAN: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला पाकिस्तान (Pakistan) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच ईडन-गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। पाकिस्तान 6 मैच में दो जीत और 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है। वहीं बांग्लादेश 6 मैच में एक जीत और 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
7. जाने आखिर क्यों पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच में नहीं खेल रहे है शादाब खान और मेहदी हसन
इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 31वां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बता दें, बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन नहीं खेल रहे हैं। उन्हें प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह शानदार बल्लेबाज Towhid Hridoy को शामिल किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8. PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की Shaheen Afridi ने कराई शानदार शुरूआत, तंजित हसन बिना खाता खोले आउट
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 31वां मैच आज 31 अक्टूबर, मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, बांग्ला टाइगर्स के लिए यह फैसला पहले ही ओवर में गलत साबित हुआ है। बता दें कि पारी के पहले ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर बांग्लादेशी ओपनर तंजिद हसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
9. पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी ने लगाए गंभीर आरोप- कहा PCB नहीं चाहता कि हमारी टीम जीते वर्ल्ड कप
मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के प्रदर्शन पर अब तक कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। टूर्नामेंट में छह मैच खेलने के बाद, पाकिस्तान केवल चार अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है और सेमीफाइनल में उनकी पहुंचने की उम्मीदें न के बराबर है। इस बीच पाकिस्तान के एक सीनियर खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि पीसीबी टीम के खिलाड़ियों के लिए समस्या खड़ी कर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)