PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की Shaheen Afridi ने कराई शानदार शुरूआत, तंजित हसन बिना खाता खोले आउट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की Shaheen Afridi ने कराई शानदार शुरूआत, तंजित हसन बिना खाता खोले आउट 

शाहीन ने पहले ओवर में पाकिस्तान को दिलाई सफलता

Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)
Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 31वां मैच आज 31 अक्टूबर, मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

हालांकि, बांग्ला टाइगर्स के लिए यह फैसला पहले ही ओवर में गलत साबित हुआ है। बता दें कि पारी के पहले ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर बांग्लादेशी ओपनर तंजिद हसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं।

ओवर की पांचवीं गेंद जो शाहीन ने इनस्विंग कराई थी, उसे तंजिद समझ नहीं पाए और पगबाधा आउट हो गए। तो वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नजमुल हसन शंतो 4 रन बनाकर कवर पर उस्मा मीर को कैच थमा बैठे। नजमुल तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए।

दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 4 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय लिटन दास 4* और मुशफिकुर रहीम 1* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11-

पाकिस्तानः

अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम  (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, शादाब खान, सलमान आगा, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ, उसामा मीरा।

बांग्लादेशः

लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, तौहीद हर्दोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: Virat Kohli के जन्मदिन वाले दिने वाले मैच के लिए शानदार तैयारी कर चुका है CAB

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?