वनडे एशिया कप: यह पांच रोमांचक मुकाबले आपको याद है? - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वनडे एशिया कप: यह पांच रोमांचक मुकाबले आपको याद है?

भारतीय टीम आगामी टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

4- भारत बनाम पाकिस्तान, 2014, पाकिस्तान ने 1 विकेट से जीत दर्ज की

Shahid Afridi of Pakistan celebrates a wicket. (Photo by Phil Walter/Getty Images)
Shahid Afridi of Pakistan celebrates a wicket. (Photo by Phil Walter/Getty Images)

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले हमेशा ही एशिया कप में अच्छे हुए हैं। दोनों टीमों के पास हर सीजन में जबरदस्त खिलाड़ी रहते हैं। एशिया कप 2010 सीजन में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। 2012 सीजन में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली थी।

2012 के बाद 2014 एशिया कप में इन दोनों टीमों के बीच बांग्लादेश के मीरपुर में धमाकेदार मैच हुआ। भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे जबकि पाकिस्तान की मिस्बाह उल हक। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 245 रन बनाए। टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 56 रन की पारी खेली जबकि अंबाती रायडू ने 58 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईद अजमल ने 40 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

जवाब में पाकिस्तान टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी थी लेकिन बीच के ओवर्स में उनकी पारी लड़खड़ा गई। पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में 13 रनों की जरूरत थी। बता दें, इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम की ओर से मोहम्मद हफीज ने 75 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी जबकि शोएब मकसूद ने 38 रन बनाए थे। पारी का 49वां ओवर लेकर आए भुवनेश्वर कुमार ने 3 रन देकर दो विकेट झटके। पाकिस्तान के सबसे अच्छी बात यह थी कि शाहिद अफरीदी उस मैच में अंतिम गेंद तक टिके रहे और अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की अंतिम दो गेंद पर दो छक्के जड़े।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp