वनडे एशिया कप: यह पांच रोमांचक मुकाबले आपको याद है?
भारतीय टीम आगामी टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 8:50 अपराह्न
3- भारत बनाम बांग्लादेश, 2018, भारत ने 3 विकेट से जीत दर्ज की

एशिया कप का 2018 संस्करण दुबई में खेला गया था और कुल 6 टीमों ने इसमें भाग लिया। हांगकांग ने भारतीय टीम के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन अंत में भारत ने मैच को अपने नाम किया।
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की और अंत में मैच को अपने नाम किया। इस सीजन का फाइनल भारत और बांग्लादेश के बीच में खेला गया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट होकर 222 रन बनाए। लिटन दास ने टीम की ओर से 121 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हालांकि उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और इसी वजह से टीम सम्मानजनक स्कोर तक नहीं पहुंच पाई।
जवाब में भारतीय टीम की ओर से खिलाड़ियों को शुरुआत तो मिली लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। रोहित शर्मा ने 48 रन, दिनेश कार्तिक ने 37 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने 36 रन का योगदान दिया। महेंद्र सिंह धोनी के आउट होने के बाद भारतीय टीम का स्कोर 160 रन पर पांच विकेट था। केदार जाधव भी इस मैच में चोटिल हो गए थे और इसी वजह से उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। भारतीय टीम को आखिरी 18 गेंदों पर 13 रनों की जरूरत थी।
जडेजा के आउट होने के बाद केदार जाधव को वापस मैदान पर बल्लेबाजी करने आना पड़ा। भुवनेश्वर कुमार भी 49वें ओवर में आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। भारत को अंतिम 11 गेंदों में 9 रनों की जरूरत थी। हालांकि टीम की ओर से कुलदीप यादव और केदार जाधव ने काफी आराम से बल्लेबाजी की और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।