वनडे एशिया कप: यह पांच रोमांचक मुकाबले आपको याद है?
भारतीय टीम आगामी टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 8:50 अपराह्न
2- अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान, 2018, पाकिस्तान ने तीन विकेट से जीत दर्ज की

एशिया कप 2018 संस्करण सबसे शानदार रहा था। इस टूर्नामेंट में कई जबरदस्त मुकाबला देखने को मिले और सभी टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। शारजाह में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 257 रन बनाए। टीम की ओर से हशमतुल्लाह शहीदी ने 97 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा असगर अफगान ने 67 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 38 रन देकर दो विकेट झटके।
जवाब में फखर जमान पहले ओवर में ही आउट हो गए। हालांकि इसके बाद इमाम-उल-हक और बाबर आजम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। जहां एक तरफ इमाम-उल-हक ने 80 रन बनाए वहीं दूसरी ओर बाबर आजम ने 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि इसके बाद टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। पाकिस्तान टीम को अंतिम ओवर में 10 रन की जरूरत थी और अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक क्रीज पर मौजूद थे। उन्होंने अफताब आलम की पहली 3 गेंदों पर 0,6,4 जड़ पाकिस्तान को इस मुकाबले में जीत दिलाई।