वनडे एशिया कप: यह पांच रोमांचक मुकाबले आपको याद है?
भारतीय टीम आगामी टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 8:50 अपराह्न
1- भारत बनाम पाकिस्तान, 2010, भारत ने 3 विकेट से जीत दर्ज की

एशिया कप 2010 का भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला श्रीलंका के दम्बुला में खेला गया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 267 रन बनाए।
टीम की ओर से सलमान बट ने 74 रन का योगदान दिया जबकि कामरान अकमल ने 51 रन की पारी खेली। भारत की ओर से जहीर खान ने 41 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया जबकि हरभजन सिंह ने 47 रन देकर दो विकेट हासिल किए। प्रवीण कुमार ने 53 रन देकर तीन विकेट झटके।
जवाब में भारतीय टीम के दो विकेट जल्द गिर गए इसके बाद गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी ने काफी अच्छी साझेदारी की। इस मैच में गौतम गंभीर ने 83 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि धोनी ने 56 रन बनाए। हालांकि टीम का प्रदर्शन इन दोनों के आउट होने के बाद एक बार फिर से खराब हो गया। मुकाबला भी काफी रोमांचक हो गया था और हरभजन सिंह और शोएब अख्तर के बीच किसी चीज को लेकर बहस भी शुरू हो गई। भारतीय टीम जैसे ही मुकाबले में फिर से पकड़ बनाने लगी वैसे ही सुरेश रैना आउट हो गए।
भारतीय टीम को आखिरी दो गेंदों पर 3 रनों की जरूरत थी और हरभजन सिंह ने इस मैच में छक्का जड़ भारतीय टीम को जीत दिलाई।