Asia Cup: एशिया कप इतिहास वो 5 रोमांचक मैच जिन्हें आप शायद ही भूल पाएं
तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं-
अद्यतन - अगस्त 8, 2023 7:47 अपराह्न
4. India vs Pakistan, 2014, पाकिस्तान की 1 रन से रोमांचक जीत
![]()
भारत और पाकिस्तान के मैच हमेशा से ही रोमांचक होते हैं और साल 2014 एशिया कप के दौरान मीरपुर में हुआ ये मैच तो काफी ज्यादा रोमांचक था। बता दें कि मैच में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के 56 और अंबाती रायडू के 58 और अंत में जडेजा के 52 रनों की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए।
बता दें कि भारत की शानदार गेंदबाजी के बावजूद शोएब मलिक के 75 और शोएब मकसूद के 38 रनों की मदद से पाकिस्तान मैच को आखिरी ओवरों में ले जाने में कामयाब रही थी। पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत होती है, तो वहीं भुवनेश्वर कुमार ने 49वां ओवर फेंका और सिर्फ 3 रन ही दिए।
तो वहीं आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने भारत की ओर से आर अश्विन आए, और अश्विन ने पहली ही गेंद पर सेट सईद अजमल को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया, तो वहीं पाकिस्तान को 4 गेंदों पर जीत के लिए 9 रनों की जरूरत होती है और स्ट्राइक पर मौजूद शाहिद अफरीदी लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला देते हैं।