Asia Cup: एशिया कप इतिहास वो 5 रोमांचक मैच जिन्हें आप शायद ही भूल पाएं  - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: एशिया कप इतिहास वो 5 रोमांचक मैच जिन्हें आप शायद ही भूल पाएं 

तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं- 

3. India vs Bangladesh, 2018, भारत की 3 विकेट से जीत

बता दें कि यह सीजन दुबई में आयोजित हुआ और फाइनल मैच बांग्लादेश और भारत के बीच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शानदार शुरूआत रही, लेकिन अंत में बल्लेबाजी कोलेप्स हो गई, लेकिन लिटन दास के 121 रनों के दम पर बांग्लादेश ने किसी तरह 222 रन बनाए।

तो वहीं जब भारत इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसका कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। रोहित शर्मा 48 और दिनेश कार्तिक 37 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। साथ ही पारी के बीच में महेंद्र सिंह धोनी के 39 रनों पर आउट होने के बाद भारत का स्कोर 160/5 हो गया।

रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद केदार जाधव को भी इंजरी हो गई, जिसके बाद भारत की जीत की उम्मीद धुंधली होती हुई नजर आई है। मैच में भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 13 रनों की जरूरत होती है। तो वहीं भुवनेश्वर के 49वें ओवर में आउट होने के बाद भारत को जीत के लिए 11 गेंदों में 9 रनों की जरूरत होती है। मैच में कुलदीप यादव के क्रीज पर डटे रहने की वजह से भारत को इस मैच में आखिरी गेंद पर जीत नसीब हुई थी। यह मैच भी एशिया कप इतिहास के एक रोमांचक मैचों में से एक है।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp