Asia Cup: एशिया कप इतिहास वो 5 रोमांचक मैच जिन्हें आप शायद ही भूल पाएं
तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं-
अद्यतन - अगस्त 8, 2023 7:47 अपराह्न
2. Afghanistan vs Pakistan, 2018, पाकिस्तान की 3 विकेट से जीत
![]()
एशिया कप 2018 सीजन में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी एक रोमांचक मैच खेला गया था। बता दें कि शारजाह में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए थे। मैच में कप्तान असगर अफगान ने 67 और हशमतुल्लाह शाहीदी ने 97* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
तो वहीं जब पाकिस्तान की टीम इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो पहले ही ओवर में फखर जमान के जल्दी आउट होने के बाद, टीम को करारा झटका लगता है। हालांकि, इसके बाद इमाम उल हक (80) और बाबर आजम (66) के बीच हुई 154 रनों की साझेदारी से पाकिस्तान की पारी जरा संभली।
मैच में एक समय पाकिस्तान को स्कोर 219/5 होता है रन रेट 9.75 के पास पहुंच जाता है। पाकिस्तान को आखिर में राशिद खान की गेंदबाजी के सामने कुछ बेहतरीन शाॅट लगाने की जरूरत होती है। तो वहीं मैच के आखिरी 4 ओवरों में से राशिद खान दो ओवर डालते हैं और 18 खर्च कर कुछ बड़े विकेट अपने नाम करते हैं।
मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रनों की जरूरत होती है, और अफताब आलम द्वारा फेंके गए इस ओवर में पहली गेंद डाॅट होती है, लेकिन इसके बाद अगली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर पाकिस्तान की टीम इस मैच को अपने नाम कर लेती है।