Asia Cup: एशिया कप इतिहास वो 5 रोमांचक मैच जिन्हें आप शायद ही भूल पाएं
तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं-
अद्यतन - अगस्त 8, 2023 7:47 अपराह्न
1. India vs Pakistan, 2010, भारत की 3 विकेट से जीत
![]()
साल 2010 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ा मैच बड़ा खिलाड़ियों के बीच खेला गया था। बता दें कि एक दबाव भरी परिस्थिति में श्रीलंका के दांबुला में खेले गए इस मैच में भारत की कमान महेंद्र सिंह धोनी तो पाकिस्तान की अगुवाई शाहिद अफरीदी कर रहे थे।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने सलमान बट के 74 और कामरान अकमल के 51 रनों की मदद से 267 रन बनाए। भारत की ओर से हरभजन सिंह और जहीर खान को दो-दो विकेट मिले, तो प्रवीण कुमार ने 3 विकेट निकाले।
तो वहीं जब मैच में भारत इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसके दो विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन गौतम गंभीर के 83 और महेंद्र सिंह धोनी के 56 रनों पर आउट होने के बाद, मैच गेंदबाजों की बल्लेबाजी पर निर्भर हो गया। मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत होती है, और हरभजन की शोएब अख्तर से तीखी बहस के बाद मैदान पर गर्मा-गर्मी का माहौल हो जाता है।
मैच के आखिरी पलों में सुरेश रैना के रन आउट होने के बाद आखिरी 3 गेंदों पर भारत को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत होती है। तो वहीं ओवर की चौथी गेंद जो मोहम्मद आमिर ने लेंथ फेंकी होती है उस पर स्ट्राइक पर मौजूद हरभजन सिंह, रूम बनाकर शानदार सिक्स लगाकर, भारत को यह मैच 3 विकेट से जिता देते हैं।