Timed Out के जरिए आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने रखा अपना पक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मैच अंपायर पर निशाना साधा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Timed Out के जरिए आउट होने के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने रखा अपना पक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर मैच अंपायर पर निशाना साधा

6 नवंबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मुकाबले में श्रीलंका को बांग्लादेश ने तीन विकेट से हराया।

Angelo Matthews (Pic Source-Twitter)
Angelo Matthews (Pic Source-Twitter)

6 नवंबर को खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मुकाबले में श्रीलंका को बांग्लादेश ने तीन विकेट से हराया। इस मैच में एक अजीबोगरीब घटना घटी। श्रीलंकाई टीम के अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को Timed Out की वजह से आउट करार दिया गया।

इस मैच में एंजेलो मैथ्यूज बिना गेंद खेले आउट हो गए। दरअसल जैसे ही सदीरा समरविक्रमा आउट हुए उसके तुरंत बाद एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर पहुंच गए थे। हालांकि बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने अंपायर से Timed Out की अपील की जिसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी को आउट करार दिया गया। तमाम लोगों का यही मानना था कि एंजेलो मैथ्यूज 2 मिनट के अंदर ही क्रीज पर पहुंच गए थे।

अब श्रीलंकाई खिलाड़ी ने इस पूरे मामले को लेकर एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर 1 मिनट और 50 सेकंड पर ही पहुंच गए थे। हालांकि 5 सेकंड बाद ही उनके हेलमेट का Strap टूट गया था और उन्होंने दूसरे हेलमेट की मांग की। ऐसा भी देखा गया कि एंजेलो मैथ्यूज शाकिब अल हसन से इस चीज को लेकर बात कर रहे हैं लेकिन बांग्लादेशी कप्तान ने अपनी अपील वापस नहीं ली और क्रिकेट नियम के मुताबिक उन्हें आउट करार दिया गया।

यह रही वीडियो:

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना केस यहां रेस्ट करता हूं और अब आप लोग फैसला ले।’

बता दें, इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 279 रन बनाए थे। श्रीलंका की ओर से चरिथ असलंका ने 105 गेंद में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 108 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली हालांकि, वो अपनी टीम को जीत दिलाने में विफल रहे। जवाब में बांग्लादेश ने तीन विकेट रहते हुए इस मैच को अपने नाम किया।

बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाकिब अल हसन ने 65 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली। नजमुल हसन शांतो ने 101 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 90 रन बनाए। लिटन दास ने 23 रनों का योगदान दिया जबकि महमुदुल्लाह ने 22 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने तीन विकेट अपने नाम किए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?