ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले बदली अरुण जेटली स्टेडियम की आउटफील्ड, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप से पहले बदली अरुण जेटली स्टेडियम की आउटफील्ड, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

आागामी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए स्टेडियम की आउटफील्ड को बदला जा रहा है। 

Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)
Arun Jaitley Stadium (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 बहुत ही जल्द शुरू होने वाला है। बता दें कि इस बार यह टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। तो वहीं इस मार्की टूर्नामेंट के लिए टीमों के अलावा स्टेडिययों के भी कायाकल्प करने पर राज्य बोर्ड के साथ बीसीसीआई बड़ी ही तेजी से काम कर रहा है।

दूसरी ओर, इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और उसकी आउटफील्ड की तस्वीर बदल गई है। गौरतलब है कि इस ग्राउंड को 1883 में बनाया गया था और अरुण जेटली स्टेडियम से पहले इसे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था।

तो वहीं इस बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के इस मैदान पर कुल पांच होने वाले हैं जिसमें भारत का मैच भी शामिल है। बता दें कि सबसे पहले इस मैदान पर 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, 11 अक्टूबर को भारत बनाम अफगानिस्तान, 15 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड और 6 नवंबर को बांग्लादेश बनाम श्रीलंका के बीच होने वाला मैच शामिल है।

दूसरी ओर, वर्ल्ड कप के मैच शुरू होने से पहले अरुण जेटली स्टेडियम की बदली हुई आउटफील्ड की फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो में ये स्टेडियम काफी सुंदर नजर आ रहा है।

देखें यह फोटो

साथ ही आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले इस स्टेडियम के कायाकल्प के लिए कुल 100 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इतना पैसा खर्च होने के बाद दर्शकों के अनुभवों में क्या-क्या बदलाव आते हैं।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: इन 2 टीमों के बीच हो सकता है Asia Cup 2023 का फाइनल मैच, पढ़ें पूरा समीकरण

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?