ODI World Cup 2023: डेरिल मिचेल ने सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान किशन के जैस्चर की तारीफ की, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: डेरिल मिचेल ने सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान किशन के जैस्चर की तारीफ की, पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला 

भारत ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रनों से हरा दिया था। 

India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)
India vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर, बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। बता दें कि इस मैच में भले ही टीम इंडिया ने कीवी टीम को 70 रनों से हरा दिया।

लेकिन मुंबई की भरी गर्मी के बीच कीवी खिलाड़ी डेरिल मिचेल की 119 गेंदों में खेली गई 134 रनों की शानदार पारी खेली, जिसने भारत को कुछ समय के लिए मुकाबले में परेशान किया। इस समय लग रहा था कि न्यूजीलैंड भारत से मिले 398 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, मिचेल के आउट होने के बाद भारत ने यह मैच 70 रनों से अपने नाम किया।

दूसरी ओर, डेरिल मिचेल को अपनी इस पारी के दौरान पैर में ऐंठन (cramps) की समस्या महसूस हुई और भारत की ओर से उस समय मैदान पर मौजूद 12वें खिलाड़ी ईशान किशन, डेरिल मिचेल की मदद करते हुए नजर आए।

तो वहीं ईशान किशन के जैस्चर का धन्यवाद करते हुए डेरिल मिचेल ने सेमीफाइनल मुकाबले के बाद किशन के लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई। साथ ही मिचेल की इस स्पोर्ट्समैन स्पिरिट की अब हर कोई सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहा है।

देखें डेरिल मिचेल की इंस्टाग्राम स्टोरी

ये भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची Team India, देखें वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?