ODI World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल मुकाबला, इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - नवम्बर 14, 2023 3:55 अपराह्न
3- विराट कोहली बनाम मिचेल सैंटनर

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक विराट कोहली ने भी भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं। हालांकि वनडे में उनका रिकॉर्ड मिचेल सैंटनर के खिलाफ इतना अच्छा नहीं रहा है।
मिचेल सैंटनर के खिलाफ विराट कोहली ने 238 गेंद में सिर्फ 164 रन बनाए हैं जबकि तीन बार वो आउट हुए हैं। मिचेल सैंटनर ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 9 मुकाबलों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं।
मुंबई के विकेट में यह दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में विराट कोहली अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे लेकिन इस बार उनको रोकना किसी भी टीम के लिए बहुत ही मुश्किल रहा है और सेमीफाइनल में भी हमें ऐसा ही देखने को मिल सकता है।