ODI World Cup 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सेमीफाइनल मुकाबला, इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जबरदस्त भिड़ंत
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - Nov 14, 2023 3:55 pm
2- रोहित शर्मा बनाम ट्रेंट बोल्ट

2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ एक रन बनाए थे और उनका विकेट मैट हेनरी ने झटका था। इस बार वो विरोधी टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे।
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक रोहित शर्मा ने 503 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। धर्मशाला में खेले गए लीग मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 गेंद में 46 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे।
ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ रोहित शर्मा के आंकड़ों की बात की जाए तो भारतीय कप्तान ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज के खिलाफ 156 गेंदों में 107 रन बनाए हैं। वहीं बोल्ट ने रोहित शर्मा को चार बार आउट किया है। यह मुकाबला भी काफी रोमांचक होगा।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो