ODI World Cup 2023: देखें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे मजबूत संभावित प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: देखें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे मजबूत संभावित प्लेइंग XI

जारी वर्ल्ड कप के 21वें मैच में आमने-सामने होंगी भारत और न्यूजीलैंड 

Indian Team (Photo Source: X/Twitter)
Indian Team (Photo Source: X/Twitter)

जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का लगभग एक तिहाई हिस्सा समाप्त हो चुका है और इस दौरान कई बड़े उलटफेर के साथ रोमांचक मैच क्रिकेट फैंस को देखने को मिले हैं। दूसरी ओर, श्रीलंका जैसी टीम का अभी वर्ल्ड कप में जीत का खाता नहीं खुला है, तो वहीं भारत और न्यूजीलैंड ने खेले गए चार मैचों में से एक भी नहीं हारा है।

तो वहीं वर्ल्ड कप का 21वां मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर, रविवार को जब धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा, तो निश्चित ही टूर्नामेंट में अबतक अजेय रही किसी एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा।

साथ ही बता दें कि आईसीसी टूर्नामेंट्स में न्यूजीलैंड अक्सर भारत को चौंकाती हुई नजर आई है, उदाहरण के लिए वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल। इस हिसाब से जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड का सामना करेगी तो वह खेल के हर विभाग को पुख्ता करती हुई नजर आएगी, क्योंकि कीवी टीम वर्ल्ड कप में फाॅर्म में नजर आ रही है। तो वहीं क्रिकेट फैंस को भी एक कांटे की टक्कर इस मैच में देखने को मिल सकती है।

इसलिए, इस मैच में रोहित एंड कंपनी बड़ी ही सावधानी बरतती हुई नजर आएगी। साथ ही बता दें कि अभी तक टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में खेले गए चार मैचों में दो बार चेंज किया है। पहले मैच में जहां अश्विन खेले थे, तो उसके बाद शार्दुल ठाकुर को लगातार मौके मिले। तो वहीं अब हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद एक बार फिर से टीम मैनेजमेंट को नए समीकरण बिठाने की जरूरत होगी।

साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ऐसी टीम उतारने की जरूरत होगी, जिसमें बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी मजबूत नजर आए। इसलिए, क्रिकट्रैकर आपके लिए लेकर आया है इस मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें- NED vs SL: Engelbrecht-Van Beek ने संभाली नीदरलैंड्स की लड़खड़ाती पारी, श्रीलंका को जीत के लिए 263 रनों की जरूरत

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?