ODI World Cup 2023, ENG vs NZ आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा England vs New Zealand के बीच का मैच?

ODI World Cup 2023, ENG vs NZ Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच 

वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ENG vs NZ (Photo Source: Twitter)
ENG vs NZ (Photo Source: Twitter)

ENG vs NZ Match Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दोनों टीमें वॉर्मअप मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए नजर आई है। इंग्लैंड की बात करें तो टीम का पहला मुकाबला भारत के खिलाफ था।

लेकिन वह मैच बारिश के चलते रद्द पर समाप्त हुआ था। इंग्लैंड ने दूसरे वॉर्मअप मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की टीम ने वनडे फॉर्मेट में खेले गए पिछले 5 मैचों में जीत दर्ज की है, और टीम वर्ल्ड कप से पहले शानदार फॉर्म में नजर आई है।

न्यूजीलैंड ने पहले वॉर्मअप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं फिर दूसरे वॉर्मअप मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया था। दोनों ही टीमें जीत के साथ वर्ल्ड कप 2023 का शानदार आगाज करना चाहेगी।

(ENG vs NZ) मैच जानकारी (Match Details):

मैच- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, पहला वर्ल्ड कप मैच

दिन और समय- 5 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

मौसम का हाल- साफ रहेगा

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार

(ENG vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है। लेकिन शुरूआती ओवरों में बल्लेबाजों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ओस के कारण इस पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान है, जिसके चलते यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकते हैं। यहां की पिच अच्छे उछाल के साथ तेज गेंदबाजों को मदद करेगी। हालांकि खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा यहां की पिच धीमी हो जाएगी और स्पिनरों के लिए अनुकूल हो जाएगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 260 रन है।

(ENG vs NZ) इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:

मैच- 95

इंग्लैंड- 45

न्यूजीलैंड- 44

नो रिजल्ट- 4

(ENG vs NZ) इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Full Squad) फुल स्क्वॉड:

इंग्लैंड (England):

जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपली, डेविड विली

न्यूजीलैंड (New Zealand):

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, केन विलियम्सन (कप्तान), मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्गुय्सन, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, टिम साउदी

(ENG vs NZ) इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

इंग्लैंड (England):

डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान व विकेटकीपर), मोईन अली, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, रीस टॉपली, मार्क वुड, आदिल राशिद

न्यूजीलैंड (New Zealand):

विल यंग, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्गुय्सन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट

यहां देखें- England (ENG) vs New Zealand (NZ) 1st Match Live Score

(England vs New Zealand Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):

(ENG vs NZ Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाज:

डेवोन कॉनवे:

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे वनडे करियर में अब तक 22 मैचों में 874 रन बना चुके हैं। वर्ल्ड कप 2023 में वह शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।

(ENG vs NZ Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाज:

सैम करन:

सैम करन ने वनडे फॉर्मेट में अब तक 26 मैचों में 36.8 के औसत और 5.89 की इकॉनमी से 28 विकेट लिए हैं। सैम करन वर्ल्ड कप 2023 में शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

(ENG vs NZ Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करेगी।

यहां देखें – ENG vs NZ Dream 11 Prediction,

close whatsapp