Cricket World Cup 2023: Match-21, IND vs NZ Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
वर्ल्ड कप 2023 में 22 अक्टूबर का महामुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा।
अद्यतन - Oct 21, 2023 9:24 pm

IND vs NZ Match Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान को 149 रनों से शिकस्त दी थी। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 288 रन बोर्ड पर लगाए थे। अफगानिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए 34.4 ओवरों में 139 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्गुयसन ने सर्वाधिक 3-3 विकेट अपने नाम किया था।
भारत ने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी, बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बोर्ड पर लगाए थे। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया था। भारत ने शुभमन गिल के (53 रन) और विराट कोहली की नाबाद 103 रन की पारी के बल पर जीत दर्ज की थी।
दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई है। न्यूजीलैंड 4 मैच में 4 जीत और 8 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। वहीं भारत 4 मैच में 4 जीत और 8 अंक के साथ दूसरे पायदान पर विराजमान है। दोनों ही टीमों के बीच होने वाला आगामी मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है।
(IND vs NZ) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- भारत बनाम न्यूजीलैंड, वर्ल्ड कप 2023 21वां मैच
दिन और समय- 22 अक्टूबर, दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह– हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम, धर्मशाला
लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
(IND vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला की पिच बल्लेबाजी के लिए एक अनुकूल सतह है। शुरूआती ओवरों में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी वहीं फिर मिडिल ओवरों में स्पिनर अपना जलवा दिखाएंगे। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 265 रन है। इस पिच पर चेज करते हुए टीम ने 60 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं। टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकते हैं।
(IND vs NZ) भारत बनाम न्यूजीलैंड (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
मैच- 116
भारत- 58
न्यूजीलैंड- 50
टाई– 1
नो रिजल्ट- 7
(IND vs NZ) भारत बनाम न्यूजीलैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
भारत (India):
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड (New Zealand):
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्गुयसन, ट्रेंट बोल्ट
यहां देखें- India (IND) vs New Zealand (NZ) Live Score
(India vs New Zealand Match Prediction) संभावित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (Best Performers):
(IND vs NZ Match Prediction) संभावित बेस्ट बल्लेबाज:
केएल राहुल:
केएल राहुल वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। अब तक हुए सारे मुकाबलों में केएल राहुल नाबाद लौटे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मुकाबले में केएल राहुल ने 34 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली थी। केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
(IND vs NZ Match Prediction) संभावित बेस्ट गेंदबाज:
रवींद्र जडेजा:
रवींद्र जडेजा ने पिछले मुकाबले में 10 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था। रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।
(IND vs NZ Match Prediction) कौन जीतेगा मैच-
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करेगी।