ODI World Cup 2023, Match- 8 PAK vs SL: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच
पाकिस्तान ने पिछले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, तो वहीं श्रीलंका को साउथ अफ्रीका ने हराया था।
अद्यतन - अक्टूबर 9, 2023 7:02 अपराह्न

PAK vs SL Dream 11 Prediction: पाकिस्तान (PAK) और श्रीलंका (SL) के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का 8वां मैच आज 10 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। तो वहीं इस मैच में श्रीलंका साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली हार को भुलाकर, जीत दर्ज करने को देखेगी, तो पाकिस्तान अपने जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करती हुई नजर आएगी।
PAK vs SL मैच जानकारी (Match Details):
मैच- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 8
दिन और समय- मंगलवार, दोपहर 2 बजे से
जगह- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
लाइव स्ट्रीमिंग– स्टार स्पोर्ट नेटवर्क और डिज्नी प्लस हाॅटस्टार
मैच के लिए दोनों टीमों (PAK vs SL) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):
पाकिस्तान (PAK):
इमाम उलहक, फखर जमां, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी और हारिस रउफ।
श्रीलंका (SL):
कुशल परेरा, पथुम निसंका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेल्लालागे, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका और महेश तीक्षणा।
PAK vs SL पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
हैदराबाद की पिच अभी तक बल्लेबाजों के पक्ष में रही है, लेकिन खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी। फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है।
PAK vs SL मैच प्रिडिक्शन, पाकिस्तान टीम जीत सकती है मैच:
मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है और टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 45 से 55 और कुल स्कोर 300 से 320 रनों के बीच बना सकती है। मैच में पाकिस्तान की जीत होगी।
तो वहीं दूसरी स्थिति में श्रीलंका क्रिकेट टीम टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है और टीम पावरप्ले में 40 से 50 और कुल स्कोर 280 से 300 रनों के बीच बना सकती है। मैच में पाकिस्तान की जीत होगी।
ये भी पढ़ें- PAK vs SL Dream 11 Prediction,