मैच से पहले खुद के सामने विराट कोहली को देख, ये बच्चे कुछ देर के लिए दंग रह गए - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैच से पहले खुद के सामने विराट कोहली को देख, ये बच्चे कुछ देर के लिए दंग रह गए

आज है टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का जन्मदिन।

Image Credit- Disney+Hotstar
Image Credit- Disney+Hotstar

वर्ल्ड कप 2023 में आज टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है, दूसरी ओर विराट कोहली का आज जन्मदिन भी है। इस खास मौके पर हर कोई विराट को अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहा है, इस कड़ी में कुछ लकी बच्चों को लाइव मौका मिला विराट से मुलाकात करके और उन्हें विश करने का।

गिल और रोहित हुए आज जल्दी आउट

दूसरी ओर इस मुकाबले का आगाज टीम इंडिया ने काफी दमदार तरीके से किया था, जहां कप्तान रोहित और गिल ने एक बाद एक कड़क शॉट मारे थे। लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में पहले कप्तान रोहित शर्मा 40 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद शुभमन गिल स्पिन गेंदबाजी के आगे बोल्ड हो गए और आज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। साथ ही आज के मैच के लिए टीम इंडिया में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है और अफ्रीका टीम 1 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है टीम इंडिया के खिलाफ।

आज तो विराट कोहली ने इन बच्चों का दिन बना दिया

*आज है टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का जन्मदिन।
*नेशनल एंथम पर टीम के साथ आए बच्चों का बन गया दिन।
*सभी बच्चों ने हाथ मिलकर विराट को दी जन्मदिन की बधाई।
*इस दौरान काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए सभी बच्चे।

विराट कोहली की ये तस्वीर आपको काफी पसंद आएगी

Image Credit- Disney+Hotstar
Image Credit- Disney+Hotstar

शानदार गेंद पर आउट हुए हैं आज शुभमन गिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

दोनों टीमें पहुंच गई हैं सेमीफाइनल में

वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में टीम इंडिया फिलहाल नंबर 1 पर है, तो साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर है और ऑस्ट्रेलिया तीसरे पर तो कीवी टीम चौथे नंबर पर है। इस बीच टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में एंट्री ले चुकी हैं, साथ ही अभी पाकिस्तान और अफगान टीम भी बड़ा खेलकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है। तो 2019 का खिताब जीतने वाली इंग्लैंड टीम सेमीफाइनल की रेस बाहर हो गई है, तो बांग्लादेश के साथ-साथ लंका टीम भी अब ग्रुप स्टेज मैच खेलकर अपने-अपने घर लौट जाएंगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?