कप्तान रोहित शर्मा को बिल्कुल भी 2023 वर्ल्ड कप की चिंता नहीं है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित शर्मा को बिल्कुल भी 2023 वर्ल्ड कप की चिंता नहीं है!

2023 वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में खेला जाएगा।

Rohit Sharma in Press conference. (Photo Source: Twitter/BCCI)
Rohit Sharma in Press conference. (Photo Source: Twitter/BCCI)

बांग्लादेश के खिलाफ रविवार, 4 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वो अभी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बिल्कुल भी नहीं सोच रहे हैं। रोहित का मानना है कि उसके बारे में अभी से सोचना जल्दबाजी होगी और फिलहाल उनका पूरा ध्यान इस वनडे सीरीज पर है।

इसके साथ ही, रोहित ने यह भी कहा कि भारतीय टीम एक समय में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करेगी, वे सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करने और साथ ही वो एक टीम के रूप में हर एक एरिया में सुधार करने की कोशिश करेंगे।

2023 वर्ल्ड कप को लेकर नहीं सोच रहा हूं- रोहित शर्मा

क्रिकबज के हवाले से रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “जब भी हम कोई मुकाबला खेलते हैं तो फिर फ्यूचर के किसी ना किसी इवेंट के लिए वो तैयारी जरूर होती है। हालांकि वर्ल्ड कप में अभी भी 8-9 महीने बाकी हैं और हम अभी से इतनी दूर तक नहीं सोच सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “बतौर टीम हमें क्या करने की जरूरत है, हमें उस पर नजर रखनी चाहिए। अगर हम ज्यादा जल्दी योजना बनाना शुरू कर देंगे तो इससे मदद नहीं मिलेगी। टीम का ‘थिंक-टैंक’ जानता है कि हमें किस दिशा में आगे बढ़ना है। हमारे लिए अहम है कि हम इतनी सारी चीजों के बारे में सोचना शुरू नहीं करें। जैसे हमें इस खिलाड़ी को खिलाना चाहिए या उस खिलाड़ी को। मुझे और कोच (द्रविड़) को अच्छी तरह पता है कि क्या करना है।”

आगामी वनडे सीरीज भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछली बार जब टीम इंडिया 2015 में बांग्लादेश दौरे पर गई थी तब उन्हें 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के दौरान भी बांग्लादेश के खिलाड़ी घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाने को देखेंगे और 2015 वाले प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद करेंगे।

close whatsapp