ODI World Cup 2023: जानें भारत क्यों आ रहे हैं पीसीबी प्रमुख Zaka Ashraf  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: जानें भारत क्यों आ रहे हैं पीसीबी प्रमुख Zaka Ashraf 

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का सामना 14 अक्टूबर को हैदराबाद में होने वाला है। 

Zaka Ashraf. (Image Source: Twitter)
Zaka Ashraf. (Image Source: Twitter)

भारत में जारी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ जाका अशरफ (Zaka Ashraf) 12 अक्टूबर, गुरूवार को भारत पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अशरफ भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले मैच को देखने के लिए भारत यात्रा पर आने वाले हैं।

साथ ही बता दें भारत ने अब पाकिस्तान के मीडिया कर्मियों को भारत आने की अनुमित दे दी है, लेकिन शर्त है कि उन्हें अपने पासपोर्ट जमा कराने होंगे। दूसरी ओर, इस बड़े फैसले के बीच जाका अशरफ ने भारत आने का फैसला किया है। साथ ही बता दें कि अशरफ के साथ करीब 60 से ज्यादा मीडियाकर्मियों के भारत पहुंचने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, पीसीबी प्रमुख ने इतनी देरी के बाद पाकिस्तानी मीडियाकर्मियों को वीजा मिलने के पर भारत के विदेश मंत्रालय का शुक्रिया भी किया है। तो वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भी क्रिकेट वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। बता दें कि टीम ने अभी तक खेले गए दोनों मैचों में जीत हासिल की है, और वह फिल्हाल पाॅइंट टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

Zaka Ashraf ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जाका अशरफ ने भारत की अपनी इस यात्रा को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- मैंने भारत की यात्रा में देरी कर दी है। मैं इस बात की पुष्टि कर रहा हूं कि मैं कल भारत के लिए यात्रा कर रहा हूं।

अशरफ ने आगे कहा- पाकिस्तानी मीडियाकर्मियों को वीजा हासिल करने के लिए पासपोर्ट जमा कराने को कहा गया है। मुझे खुशी है कि विदेश मंत्रालय के साथ मेरी बातचीत से कुछ साकारात्मक हल निकला है।

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: मैच भले ही भारत-अफगानिस्तान के बीच हो रहा हो, लेकिन महफिल तो धोनी ही लूटते हैं बाॅस

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?