भारत-पाक महामुकाबले से पहले तमाम दर्शकों के लिए एक बुरी खबर आई सामने, नहीं देख पाएंगे.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत-पाक महामुकाबले से पहले तमाम दर्शकों के लिए एक बुरी खबर आई सामने, नहीं देख पाएंगे….

स्टार स्पोर्ट्स ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि गाला सेरेमनी को टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा।

Narendra Modi Stadium. (Photo Source: BCCI/IPL)
Narendra Modi Stadium. (Photo Source: BCCI/IPL)

अभी कुछ ही देर में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शानदार मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो रहा है। इस मैच का तमाम लोग काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इस मैच से पहले भारत के कुछ प्रसिद्ध गायक और गायिका जैसे आशा भोंसले, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और सुखविंदर सिंह को तमाम फैंस को एंटरटेन करते हुए देखा जाएगा। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी अपने डांस से तमाम लोगों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि स्टार स्पोर्ट्स ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि गाला सेरेमनी को टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा।

यह प्रोग्राम सिर्फ स्टेडियम में आए दर्शक ही देख पाएंगे। जब यह प्रोग्राम हो रहे होंगे तब टीवी के दर्शन मैच और हाईलाइट का ही लुफ्त उठा पाएंगे। इस चीज को देखकर कई फैंस काफी निराश है क्योंकि उनको भी इन सभी प्रोग्राम को देखने का काफी मन था।

दोनों टीमें इस रोमांचक मैच के लिए हैं तैयार

बता दें, भारत ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जबकि दूसरे मैच में उन्होंने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्होंने भी अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने भी जीत दर्ज की है।

पाकिस्तान ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रनों से मात दी थी जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका को उन्होंने छह विकेट से हराया था। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करती है और कौन इसमें अपना पहला मैच हारता है? फिलहाल दोनों टीमें इस रोमांचक मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत की ओर से इस मैच में शुभमन गिल वापसी कर सकते हैं। तबीयत ठीक ना होने की वजह से वो पहले दो मुकाबलों में नहीं खेले थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?