शाहीन अफरीदी

World Cup 2023: तंजीद हसन का विकेट लेते ही बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर गए शाहीन अफरीदी

शाहीन अफरीदी ने 51वें मैच में अपना 100वां वनडे विकेट पूरा किया।

Shaheen Afridi (Photo Source: Getty Images) शाहीन अफरीदी
Shaheen Afridi (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में इस वक्त बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। शाहीन शाह अफरीदी वनडे क्रिकेट में फास्टेस्ट 100 विकेट लेने तेज गेंदबाज बन गए हैं। वहीं ओवरऑल सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले के मामले में वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शाहीन शाह अफरीदी ने तंजिद हसन को आउट कर अपना 100वां वनडे विकेट पूरा किया। उन्होंने 51वें मैच में यह कारनामा किया. उन्होंने मिचेल स्टॉर्क (52 मैच) को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम इससे पहले सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड था। अफरीदी के नाम अब फास्टेस्ट 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

वनडे क्रिकेट में अब तक शाहीन अफरीदी का करियर रहा है शानदार

शाहीन अफरीदी की गिनती दुनिया के टॉप क्लास गेंदबाजों में होती है। उन्होंने अपने दम पर पाकिस्तानी टीम को कई मुकाबले जिताए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2018 में डेब्यू किया था और तब से ही टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के लिए 51 मैचों में अभी तक 101 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 27 टेस्ट मैचों में 105 विकेट और 52 टी20 मैचों में 64 विकेट चटकाए हैं। 

वहीं इस मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। मोहम्मद नवाज, शादाब खान और इमाम उल हक को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इन प्लेयर्स की जगह उसामा मीर, सलमान आगा और फखर जमां को मौका मिला है।

वनडे में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज:

शाहीन शाह अफरीदी- 51 मैच

मिचेल स्टार्क- 52 मैच

शेन बॉन्ड- 54 मैच

सबसे तेज 100 वनडे विकेट (मैच)

42- संदीप लामिछाने
44- राशिद खान
51 –शाहीन अफरीदी
52- मिचेल स्टार्क
53- सकलैन मुश्ताक

यह भी पढ़ें: शौक बड़ी चीज है कप्तान रोहित शर्मा के लिए

close whatsapp