ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी का Shaheen Afridi को मिला बड़ा तोहफा, हासिल किया ये मुकाम  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी का Shaheen Afridi को मिला बड़ा तोहफा, हासिल किया ये मुकाम 

23 साल के शाहीन जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। 

Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)
Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

भारत में जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को बेहतरीन गेंदबाजी करने का एक बड़ा तोहफा लगाया है। बता दें कि वह टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एडम जंपा के साथ, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

गौरतलब है कि शाहीन के नाम 7 मैचों में कुल 16 विकेट दर्ज है। तो वहीं क्रिकेट वर्ल्ड कप में इस शानदार गेंदबाजी का शाहीन को बड़ा तोहफा भी मिला है। बता दें कि वह जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में वनडे क्रिकेट के नंबर 1 गेंदबाज बन गए हैं।

तो वहीं बांग्लादेश के खिलाफ 31 अक्टूबर को शाहीन अफरीदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन विकेट निकाले थे, जिसकी वजह से वह वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर विराजमान हो गए। बता दें कि शाहीन के इस समय 673 रेटिंग पाॅइंट हैं और वह पहले स्थान पर बने हुए हैं। तो वहीं 663 रेटिंग पाॅइंट के साथ जोश हेजलवुड दूसरे और तीसरे नंबर पर 656 रेटिंग पाॅइंट के साथ मोहम्मद सिराज मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- मैंने कभी नहीं कहा कि Jasprit Bumrah अच्छे गेंदबाज नहीं थे: अब्दुल रज्जाक

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?