ODI World Cup 2023: श्रीलंका क्रिकेट टीम का SWOT Analysis - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: श्रीलंका क्रिकेट टीम का SWOT Analysis

आज हम आपको बताते हैं श्रीलंका टीम का SWOT विश्लेषण।

Srilanka Team (Pic Source-Twitter)
Srilanka Team (Pic Source-Twitter)

श्रीलंका क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 का अपना अभियान 7 अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू करेगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम के सभी खिलाड़ी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे।

बता दें, श्रीलंका ने 1996 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था। उस संस्करण में श्रीलंका टीम की कप्तानी अर्जुन रणतुंगा ने की थी। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि श्रीलंका टीम उस संस्करण की ट्रॉफी को अपने नाम करेगी लेकिन उन्होंने इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम किया।

अब आगामी संस्करण में भी उन्हें दासुन शनाका की कप्तानी में वैसा ही प्रदर्शन करना होगा। आज हम आपको बताते हैं श्रीलंका टीम का SWOT विश्लेषण।

ताकत

स्पिन डिपार्टमेंट में है कई बेहतरीन खिलाड़ी

श्रीलंका टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। सभी स्पिनर्स ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और भारतीय पिचों में भी वो अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

महीष तीक्षणा ने उपमहाद्वीप में 19 वनडे मुकाबले में 23 विकेट हासिल किए हैं। दुनिथ वेललालगे ने भी एशिया कप 2023 में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 6 वनडे मुकाबलों में 10 विकेट झटके थे। धनंजय डी सिल्वा भी अपनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी वो टीम को महत्वपूर्ण सफलताएं दिला सकते हैं।

कमजोरी

वानिन्दु हसरंगा की कमी खलेगी

बता दें, श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी वानिन्दु हसरंगा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे क्योंकि इस समय वो चोटिल हैं। लंका प्रीमियर लीग 2023 में उन्हें यह चोट लगी थी और इसी वजह से ना तो वो फाइनल में खेल पाए थे और ना ही एशिया कप 2023 में।

तमाम लोगों को उम्मीद थी कि वानिन्दु हसरंगा वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लंका प्रीमियर लीग 2023 में वानिन्दु हसरंगा ने 10 मैच में 19 विकेट झटके थे और उन्होंने उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे। वानिन्दु हसरंगा की कमी श्रीलंका टीम को जरूर खलेगी।

मौका

वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाना है और श्रीलंका को यहां की परिस्थितियों के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। श्रीलंका को यहां खेलने में कोई भी परेशानी नहीं होगी और वो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी ताकतवर टीम के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।

परेशानी

बता दें, 2015 के बाद आईसीसी टूर्नामेंट में श्रीलंका का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका टीम किसी भी आईसीसी इवेंट के नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं हो पाई है।

साथ ही टीम के कुछ अनुभवी खिलाड़ी इस समय चोटिल है और इसी वजह से वो वर्ल्ड कप 2023 में नहीं खेलेंगे और इस चीज की कमी श्रीलंका टीम को बहुत खलने वाली है। भले ही टीम के पास कई अच्छे युवा खिलाड़ी हैं लेकिन उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?