वनडे वर्ल्ड कप 2023: तीन खिलाड़ी जिनको भारतीय टीम में ना देखकर तमाम फैंस हुए हैरान
वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप गई है।
अद्यतन - Sep 7, 2023 1:49 pm
2- संजू सैमसन

एक खिलाड़ी जिसको आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है और तमाम फैंस इसको देखकर काफी हैरान है उनका नाम है संजू सैमसन। संजू सैमसन को अभी तक भारतीय टीम में ज्यादा मौके नहीं मिलें है। हालांकि उन्हें जितने भी मौके मिले उसमें उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल और ईशान किशन को वनडे वर्ल्ड कप 2023 की टीम में शामिल किया है। केएल राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी और तब से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी मुकाबला नहीं खेला है।
ईशान किशन की बात की जाए तो वो इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और उन्होंने वनडे प्रारूप में 4 लगातार अर्धशतक जड़े हैं। तमाम लोगों का यही मानना है कि केएल राहुल की जगह संजू सैमसन को मौका मिलना चाहिए था।