वनडे वर्ल्ड कप 2023: तीन खिलाड़ी जिनको भारतीय टीम में ना देखकर तमाम फैंस हुए हैरान
वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंप गई है।
अद्यतन - Sep 7, 2023 1:49 pm
1- युजवेंद्र चहल

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम में स्पिनर के रूप में युजवेंद्र चहल को नहीं चुना है जिसको देख तमाम फैंस काफी हैरान है। युजवेंद्र चहल ने वनडे प्रारूप में भारतीय टीम की ओर से हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयनकर्ताओं ने स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। पिछले काफी समय से भारतीय चयनकर्ता चहल को अनदेखा कर रहे हैं।
इस समय एशिया कप 2023 टूर्नामेंट भी खेला जा रहा है और उसमें भी इस बेहतरीन स्पिनर को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया। युजवेंद्र चहल के पास काफी अनुभव है और वो आगामी टूर्नामेंट में अपनी टीम को जीत दिला सकते थे।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो