ODI World Cup 2023, Warm-Up Match 9 IND vs NED: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023, Warm-Up Match 9 IND vs NED: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

भारत अपने पहले मैच में 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। 

India vs Netherlands, 9th Warm-up game (Image Credit- Twitter)
India vs Netherlands, 9th Warm-up game (Image Credit- Twitter)

India vs Netherlands Match Prediction: वर्ल्ड कप के मुख्य टूर्नामेंट से पहले 3 अक्टूबर को भारत और नीदरलैंड के बीच 9वां वाॅर्म-अप मैच खेला जाएगा। बता दें कि भारत का पहला मैच इंग्लैंड के साथ बारिश की धुल गया था तो वहीं नीदरलैंड के ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए मुकाबले का कोई भी परिणाम नहीं निकला था। खैर, चलिए जानते हैं इस मैच में किस टीम पलड़ा भारी रहने वाला है।

मैच जानकारी (Match Details):

तारीख व दिन– 3 अक्टूबर, मंगलवार

स्थान- ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम

मैच शुरू होने का समय– दोपहर 2 बजे

किस टीम का जीत का पलड़ा भारी– भारत

मैच के लिए दोनों टीमों (IND vs NED) की संभावित (Probable) प्लेइंग इलेवन (Playing XIs):

भारत (IND):

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद सिराज।

नीदरलैंड (NED):

विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडाउड, स्काॅट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), शरीज अहमद, बास डे लीड, आर्यन दत्त, लोगन वान बीक, रियान क्लेन, कोलिन एकरमैन, शाकिब जुल्फीकर, और तेजा निदामनरु।

IND vs NED पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

यहां पर अभी तक कई मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं, साथ ही इस मैच में भी बारिश की संभावना है। पिच पर नमी की वजह से स्पिन गेंदबाज मैच की पिक्चर में आ सकते हैं। कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेगा। 280 रनों का कुल स्कोर मैच बचाने के लिए काफी है।

IND vs NED मैच प्रिडिक्शन, भारतीय टीम जीत सकती है मैच:

भारतीय टीम टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है और नीदरलैंड टीम पावरप्ले में 30 से 40 और कुल स्कोर 210 से 230 रनों के बीच बना सकती है। मैच में भारतीय टीम की जीत होगी।

तो वहीं दूसरी स्थिति में नीदरलैंड टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है और भारतीय टीम पावरप्ले में 50 से 60 और कुल स्कोर 310 से 330 रनों के बीच बना सकती है। मैच में भारतीय टीम की जीत होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?