भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे अफगानिस्तान के खिलाड़ी, जाने क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे अफगानिस्तान के खिलाड़ी, जाने क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह

आज यानी 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रती का भूकंप आया जिसमें हजार से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Afghanistan Team (Pic Source-Twitter)
Afghanistan Team (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 9वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऐसा देखा गया कि अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।

दरअसल आज यानी 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रती का भूकंप आया जिसमें हजार से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। यही नहीं इस भूकंप की वजह से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। अभी भी इस भूकंप को लेकर कोई भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है कि कितने लोग अभी और हैं जो अपने लोगों को खो चुके हैं।

हालांकि मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों और अरुण जेटली स्टेडियम में दो मिनट का मौन रखकर भूकंप पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप से अपनी मैच फीस सप्ताहांत में अपने देश में आए विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों की सहायता के लिए दान करने का संकल्प लिया है।

भूकंप की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान के अलावा भूकंप के झटके तुर्कमेनिस्तान और ईरान के बॉर्डर पर भी लगे हैं। भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। यह भूकंप बुधवार सुबह 6:11:56 बजे आया था। इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई में था।

बता दें, इससे पहले 7 अक्टूबर को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। तालिबान की ओर से बताया गया कि पश्चिमी इलाके में आए इस भूकंप में चार हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसमें 9 हजार से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा 1,300 से ज्यादा घर तबाह होकर मलबे में बदल गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रत 6.3 मापी गई थी।

फिलहाल भारत के खिलाफ मुकाबले की बात की जाए तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई है। अफगानिस्तान को अगर भारत के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा और गेंदबाजी भी अच्छी करनी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?