ODI World Cup Qualifier 2023: आयरलैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, लेकिन स्टीफन डोहेनी को नहीं मिली जगह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup Qualifier 2023: आयरलैंड ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, लेकिन स्टीफन डोहेनी को नहीं मिली जगह 

18 जून से जिम्बाब्वे में शुरू हो रहे हैं वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच

Ireland Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Ireland Cricket Team (Image Credit- Twitter)

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 क्वालिफायर मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि क्वालिफायर मैच 18 जून के जिम्बाब्वे में शुरू हो रहे हैं और यह 9 जून तक खेले जाएंगे।

बता दें कि इन क्वालिफायर मैचों से ही भारत में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 भाग लेने वाली दो अन्य टीमों का नाम पता चलेगा। साथ ही बता दें कि आठ टीमों ने रैंकिंग के हिसाब से सीधे क्वालिफाई कर लिया है। जबकि बाकी बचे दो स्थानों के लिए ये क्वालिफायर मैच खेले जाएंगे।

क्वालिफायर मैचों के लिए आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम:

एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क एडेयर, कर्टिक कैंपर, ग्रेथ डेलनी, जाॅर्ज डाॅकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोशुआ लिटिल, एंडी मैकब्राइन, बैरी मकार्थी, पीजे मूर, पाॅल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।

तो वहीं आयरलैंड क्रिकेट टीम की क्वालिफायर मैचों की लिए टीम की घोषणा होने के बाद नेशनल सेलेक्टर एंड्रयू व्हाइट ने कहा- हमने पिछले कुछ महीनों में यह देखा है कि हमें इस काम के लिए किन लोंगो की जरूरत है। उन खिलाड़ियों को स्क्वाड में जगह दी गई है जो फाॅर्म में है। और यह टीम अनुकूल है उन परिस्थियों को सामना करने के लिए। वेन व्हाइट को हमने टीम में जगह दी है।

जिम्बाब्वे में होने वाले क्वालिफायर मैचों के लिए ग्रुप- ए

जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, नेपाल और यूनाइटेड स्टेट्स।

जिम्बाब्वे में होने वाले क्वालिफायर मैचों के लिए ग्रुप- बी

श्रीलंका, आयरलैंड, स्काॅटलैंड, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात।

close whatsapp